फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The sale deed of the plot was not done after taking Rs 40 lakh.

Moradabad News: 40 लाख रुपये लेकर नहीं कराया प्लॉट का बैनामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The sale deed of the plot was not done after taking Rs 40 lakh.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा निवासी मुख्तार अली ने एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने प्लाॅट का सौदा तय कर 40 लाख रुपये ले लिए लेकिन बैनामा नहीं कराया।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में मुख्तार ने बताया कि कटघर के मकबरा निवासी उजमा सिराज, उसके पति सिराज नबी ने 600 गज जमीन का सौदा दो करोड़ तीन लाख रुपये में तय किया था। दंपती के दो बेटे सरफराज और सरताज भी मौजूद थे। सिराज ने पुत्रवधु फौजिया फकर पत्नी सरफराज अली का खाता नंबर दे दिया था। मुख्तार ने फौजिया के खाते में दो लाख 20 हजार रुपये का चेक लगा दिया और सात लाख 80 हजार रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन

धीरे-धीरे सिराज और उसके परिवार के लोगों को 40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। 15 लाख रुपये की मिट्टी भी प्लॉट में डलवा दी। पीड़ित ने बैनामा कराने को कहा तो आरोपी एक करोड़ रुपये नकद मांगने लगे। पीड़ित ने नकद देने से इन्कार किया तो आरोपी सौदा रद्द करने की धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपियों के पास बैनामा करने के लिए कहने कहा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed