Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The sale deed for the plot was executed, and the ten-lakh-rupee cheque was also taken back.

Moradabad News: प्लॉट का करा लिया बैनामा, दस लाख का चेक भी वापस लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The sale deed for the plot was executed, and the ten-lakh-rupee cheque was also taken back.
मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से दो लोगों ने उसकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। पीड़ित को दिया गया दस लाख रुपये का चेक भी बहाने से वापस ले लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी इंद्रपाल सिंह ने कोर्ट की मदद से भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि भोजपुर धर्मपुर गांव निवासी नफीसुद्दीन और नईम अहमद ने उसकी जमीन का सौदा दस लाख रुपये में तय किया था। 27 सितंबर 2024 को रजिस्ट्री दफ्तर जाकर जमीन का बैनामा भी कर दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने दस लाख रुपये का चेक दिया था। कुछ दिन बाद ही चेक यह कह कर वापस ले लिया कि बैंक के सर्वर में खराबी आ गई। 21 अक्तूबर 2026 को पीड़ित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed