फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The road hasn't been repaired for 15 years, the drains are in bad condition, and people are upset.

Moradabad News: 15 साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत, नालियां बदहाल, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The road hasn't been repaired for 15 years, the drains are in bad condition, and people are upset.
मुरादाबाद। मैनाठेड की मुख्य सड़क की 15 साल से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। आस-पास की नालियां टूट गई हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की ओर से जनप्रतिनिधियों और नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

मैनाठेड की मुख्य सड़क से प्रतिदिन करीब 14 हजार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, सड़क की पिछले 15 साल से मरम्मत नहीं हुई है। इससे न केवल ई-रिक्शा, दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है बल्कि स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सड़क पर गड्ढे हो जाने की वजह से आए दिन लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि नाली का पानी सड़कों पर बहता है। इसके साथ ही बारिश हो जाने पर पानी भर जाने से गड्ढे नहीं दिखाई देते हैं। इस दौरान आने-जाने में समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी अनिल सिंह का कहना है कि 15 साल पहले सड़क खोदकर पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। तब से लेकर आज तक न तो कोई जन प्रतिनिधि और न ही कोई अधिकारी इस ओर ध्यान दिया। नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। आस-पास की दुकानों पर ग्राहक सामान खरीदने बहुत कम आते हैं।
विज्ञापन

00

00
वर्जन
-सड़क के आस-पास करीब आठ हजार लोग रहते हैं। सड़कों पर हमेशा गंदगी होने की वजह से दुकानों पर लोग आने से कतराते हैं। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।- विवेक कुमार, संचालक शुभ दूध डेयरी
विज्ञापन
विज्ञापन

-पैदल चलना एवं वाहन लेकर निकलना जोखिम भरा रहता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। कई जनप्रतिनिधि बदलें लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।-पुष्पेंद्र सिंह, निवासी
-यहां से होकर आने-जाने वाले बाइक चालकों में से आए दिन कोई न कोई गिरता रहता है। हालांकि हल्की-फुल्की चोट लगती है। लेकिन यहां पर हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।-निजाम अहमद, निवासी
-नालियां जगह-जगह से टूट चुकी हैं। नालियां की साफ-सफाई करने के लिए सफाईकर्मी आते हैं। लेकिन नालियों के टूटने से सफाई नहीं कर पाते हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहता है।-मुहम्मद रजा, निवासी

00
वर्जन
- पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क को बनाने की जिम्मेदारी जल निगम की है। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। हमारी टीम मौके पर पहुंचेगी।-विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed