फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The rivalry between the two families was going on 28 years.

Moradabad News: 28 साल से चल रही थी दोनों परिवारों में रंजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
The rivalry between the two families was going on 28 years.
मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान और आरोपी पक्ष के बीच 28 साल से रंजिश चल रही थी। इसके बाद से दोनों परिवार कई बार आमने सामने आ चुके थे।
1996 में 28 साल पहले पूर्व प्रधान राजवीर सिंह और आरोपी जगदीश की भी मेंथा टंकी थीं। जगदीश की मेंथा टंकी पर चोरी की घटना हुई थी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच की थी। जिसे लेकर दोनों परिवारों में रंजिश शुरू हो गई थी। 2000 में राजवीर सिंह गांव के प्रधान बन गए थे। तब जिला पंचायत ने मेंथा टंकी के संचालन पर टैक्स लगाया था। उस समय बताया जा रहा है कि जगदीश को मेंथा टंकी के संचालन करने पर जिला पंचायत से नोटिस मिला था। नोटिस पर जगदीश ने ग्राम प्रधान से नाराजगी भी जताई थी। माना जा रहा है कि कहीं इसी रंजिश में तो पूर्व प्रधान की हत्या की गई है। बताते है कि पुलिस ने आरोपी जगदीश को पकड़ा तो उसने मेंथा टंकी पर टैक्स के मामले में मिले नोटिस की जानकारी भी दी है, जिसकी गांव में दिनभर चर्चा होती रही।
35 साल पहले हुआ था रसूलपुर गौसर में मर्डर

कुंदरकी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया जैन के मझरा रसूलपुर गौसर में शुक्रवार सुबह में जब फायर की आवाज सुनी तो अनहोनी की आशंका में लोग सहम गए। कुछ ही देर में गांव में हल्ला मच गया कि पूर्व प्रधान चौधरी राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर मैनाठेर पुलिस पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पूछने पर बुजुर्गों ने बताया कि उनके गांव रसूलपुर गौसर में हमेशा शांति रहती है, लेकिन पूर्व प्रधान की हत्या होना समझ में नहीं आ रहा है। अब से 35 साल पहले रसूलपुर गौसर में दिनदहाड़े इसी तरह से एक किसान की हत्या की हुई थी। पूर्व प्रधान मृदुल स्वभाव और व्यवहार कुशल थे, हमेशा से लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते थे, यहां तक की हत्यारोपी जगदीश भी पूर्व प्रधान के पास बैठता और चाय पीकर जाता था। जगदीश के खेतों का रास्ता पर राजवीर सिंह के मकान के सामने से जाता है। पूर्व प्रधान की पत्नी की 15 साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है जबकि परिवार में एक पुत्र सोमवीर सिंह और पुत्रवधू उर्मिला देवी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। उनका बेटा सोमवीर मैनाठेर बिजलीघर में एसएसओ के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान चुने गए राजवीर सिंह
- ग्राम पंचायत मुड़िया जैन में मझरा रसूलपुर गौसर, हयातपुर, मिलक और मढैइया पांच गांव शामिल है। वर्ष 2000 में हुए पंचायत चुनाव में चौधरी राजवीर सिंह निवासी रसूलपुर गौसर कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िया जैन के ग्राम प्रधान चुने गए थे और वह 2005 तक प्रधान रहे थे। ग्राम प्रधान रहते हुए राजवीर सिंह ने ग्राम मुड़िया जैन, रसूलपुर गौसर, हयातपुर, मढैइया और मिलक अपने प्रयासों से काफी विकास कार्य कराए थे। साथ ही राजवीर सिंह गन्ना समिति बिलारी के डेलीगेट भी रहे हैं। भाकियू के किसान आंदोलनों में राजवीर सिंह बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते थे।




पुलिस की मौजूदगी में हुआ शव का अंतिम संस्कार

- शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब मुरादाबाद से पूर्व प्रधान चौधरी राजवीर सिंह का शव ग्राम रसूलपुर गौसर में उनके घर पर पहुंचा तो लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। एक घंटे के बाद पूर्व प्रधान के शव को गांव के ही श्मशान घाट पर लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मैनाठेर पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed