{"_id":"66170a1532992d162e0e16b4","slug":"the-restaurant-operator-was-murdered-by-his-friends-for-saying-objectionable-words-to-his-wife-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-379318-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड: दोस्त की पत्नी के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद में गई जान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड: दोस्त की पत्नी के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद में गई जान, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:22 AM IST
सार
रेस्टोरेंट संचालक विष्णु सैनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोस्त की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद में रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कटघर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक विष्णु सैनी (40) की हत्या उसके दोस्त अनिकेत सैनी और सचिन शर्मा उर्फ बिट्टू ने की थी। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। विष्णु ने अनिकेत की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
जिससे गुस्साए अनिकेत ने एक अन्य साथी सचिन के साथ साजिश रचकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों भाग गए थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोमवार रात कटघर क्षेत्र में लाजपत नगर स्थित कब्रिस्तान में मझोला थाना क्षेत्र के शिवनगर जयंतीपुर निवासी विष्णु सैनी की लाश पड़ी मिली थी।
विज्ञापन
विष्णु अपने घर के पास ही रेस्टोरेंट चलाता था। सोमवार सुबह वह घर से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे पर ईंट व पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। विष्णु के भाई रमेश ने विष्णु के दोस्त कटघर के डबल फाटक निवासी अनिकेत सैनी, कटघर के होली चौक भदौड़ा निवासी सचिन शर्मा उर्फ बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सचिन मूलरूप से बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर का निवासी है। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिकेत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
किसी ने उसे एडिट कर आपित्तजनक बना दिया था। अनिकेत ने विष्णु और सचिन को इस मामले की जानकारी दी थी। तब विष्णु ने भी अनिकेत की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसी बात को लेकर वह विष्णु से रंजिश रखने लगा था।
घटना वाली रात आरोपी उसे बहाने से कब्रिस्तान ले गया और यहां उससे आपत्ति जताई की उसे मेरी पत्नी के बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। फिर से विष्णु ने वही बात दोहरा दी थी। जिससे गुस्से में आकर अनिकेत ने विष्णु के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया था।
इसके बाद सचिन ने भी हमला कर दिया था। विष्णु की हत्या करने के बाद दोनों भाग गए थे। एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।