{"_id":"60ca50c08ebc3e330a1c48fa","slug":"the-relationship-broke-down-after-the-demand-for-dowry-city-news-mbd392474571","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र निवासी ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी के मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। ग्रामीण ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भोजपुर थाना क्षेत्र गांव सिडलऊ नजरपुर निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रामनगर निवासी युवक से तय किया था। आरोप है कि युवक निकाह की तारीख तय करने से पहले पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगा है।
15 मई की शाम ग्रामीण ने फोन कर युवती के मंगेतर और उनके परिवार वालों से कहा कि रिश्ता तय होने के दौरान ऐसी कोई मांग नहीं हुई थी तो अब क्यों मांग की जा रही है। आरोप है कि मंगेतर के पिता ने फोन पर गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद निकाह करने से साफ मना कर दिया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने भोजपुर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।