{"_id":"6935dfe9a0e777ae3501465a","slug":"the-ration-dealer-will-distribute-food-grains-from-december-10-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110193-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दस दिसंबर से खाद्यान्न वितरण करेंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दस दिसंबर से खाद्यान्न वितरण करेंगे कोटेदार
Mon, 08 Dec 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। उत्तर प्रदेश फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार शाम शाहबाद रोड स्थित एसोसिएशन के कैंप कार्यालय में हुई। जिसमें ई पॉस मशीनें वापस लेने और डीएसओ के आश्वासन पर दस दिसंबर से सभी राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरण करने पर सहमति बनी।
एसोसिएशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि प्रदेश के राशन कोटेदार को निर्धारित मासिक मानदेय दिलाया जाए या खाद्यान्न वितरण पर दी जाने वाली उनकी कमीशन धनराशि बढ़ाई जाए। इसी मांग को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर पांच दिसंबर को जिले के एक हजार राशन कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय में अपनी ई पॉस मशीन जमा कर दीं थीं, लेकिन डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने संगठन की सभी मांगें शासन स्तर से पूरी कराने का आश्वासन दिया है।
पउप्र अध्यक्ष ने कहा कि अब सभी राशन कोटेदार दस दिसंबर से राशन की दुकानों पर नियमानुसार कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण करें। कहा कि सरकार को मांगों पूरी करने के लिए अगले साल 28 जनवरी तक का समय दिया गया है। 28 जनवरी के बाद प्रदेश भर के राशन कोटेदार लखनऊ पहुंचकर प्रदेश विधानसभा का घेराव करेंगे। अध्यक्षता शॉप डीलर एसोसिएशन के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह और संचालन तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया। मौके पर साबिर हुसैन, अर्पित कुमार, उमेश कुमार, अरविंद कुमार, महेंद्र सिंह, हाजी अब्दुल हसन व सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।