फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The property of the mastermind of Anuj Chaudhary murder case will be confiscated, police sought permission from the court

Moradabad News: अनुज चौधरी हत्याकांड के मास्टर माइंड की कुर्क होगी संपत्ति, पुलिस ने कोर्ट से मांगी अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The property of the mastermind of Anuj Chaudhary murder case will be confiscated, police sought permission from the court
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के मास्टर माइंड प्रभाकर चौधरी की संपत्ति कुर्क की जाएगी। शनिवार को पुलिस की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर अनुमति मांगी गई है। कुछ दिन पहले ही अदालत ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। केस में ललित कौशिक और मोहित चौधरी के नाम भी शामिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोयायटी में रहते थे। 10 अगस्त को भाजपा नेता अनुज चौधरी की सोसायटी के अंदर टहलते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में असमोली की ब्लाक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि भाजपा नेता की हत्या कराने के लिए 30 लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद शूटर सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, सुशील शर्मा उर्फ गोलू निवासी ब्रह्मपुरी जयंतीपुर थाना मझोला और आकाश कश्यप उर्फ कटवा निवासी भदौड़ा थाना कटघर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुष्पेद्र को भी गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन प्रभाकर चौधरी अब तक फरार है।असमोली ब्लाॅक प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका। बावजूद इसके वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मांगी गई है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ललित और मोहित को रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी के परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर ललित कौशिक पर रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच की। जांच में ललित कौशिक और दीपक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहित चौधरी के नाम प्रकाश में आए हैं। इस मामले में पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed