{"_id":"68780bcd324141b3530a1062","slug":"the-process-of-kanwariyas-returning-from-haridwar-with-gangajal-continues-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109425-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंगाजल लेकर कांवड़ियों के हरिद्वार से लाैटने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंगाजल लेकर कांवड़ियों के हरिद्वार से लाैटने का सिलसिला जारी
Thu, 17 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांठ। महादेव के जयकारों संग देवनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल ला रहे कांवड़ियों की लगातार वापसी हो रही है। सावन माह में जलाभिषेक करने के लिए तमाम कांवड़िये हरिद्वार के जा भी रहे हैं।
21 जुलाई को सावन माह का दूसरा सोमवार और 23 जलाई को शिवरात्रि है। जिस पर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए लगातार हरिद्वार से कांवड़ लेकर कांवड़िये लौट रहे हैं। वहीं कांवड़ियों के द्वारा हरिद्वार जाने का सिलसिला भी तेजी से जारी है। सावन माह के एक सोमवार बीत चुका हैं। अब दूसरे सोमवार और शिवरात्रि को भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये गंगाजल भरकर ला रहे हैं। इस सप्ताह बड़ी तादाद में कांवड़ियों की वापसी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को भी कांवड़ियों की हरिद्वार से वापसी हुई है। सावन माह में हर ओर बम बम भोले की जय जयकार हो रही है।