{"_id":"65ff5e89c370486263029f86","slug":"the-prisoner-who-ran-away-from-the-district-hospital-did-not-reach-home-sog-and-police-started-searching-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-368819-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पुलिस कस्टडी से भागा बंदी नहीं पहुंचा घर, पुलिस व एसआजी तलाश में जुटी, जिला अस्पताल से हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पुलिस कस्टडी से भागा बंदी नहीं पहुंचा घर, पुलिस व एसआजी तलाश में जुटी, जिला अस्पताल से हुआ था फरार
Sun, 24 Mar 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:28 AM IST
सार
पुलिस कस्टडी से भागे बंदी का सुराग नहीं लग पाया है। मुरादाबाद जिले की पुलिस और एसओजी की टीम उसे खोजने की कोशिश कर रही है। कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच वह टॉयलेट की खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जिला अस्पताल से भागा कैदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से टॉयलेट का शीशा तोड़कर भागा बंदी अजीत अपने घर नहीं पहुंचा। पुलिस और एसओजी ने उसके घर दबिश दी और परिजनों से पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि अजीत यहां नहीं आया है। टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
जनपद संभल के रेवाड़ा निवासी अजीत को जुनावई थाने की पुलिस ने 5 मार्च को चाकू के साथ पकड़ा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। 19 मार्च को जिला कारागार में अजीत की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि वह टीबी बीमारी से ग्रस्त है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे अजीत ने सुरक्षा कर्मी युद्धराज तोमर से टॉयलेट में जाने की बात कही थी युद्धराज ने अपने साथी जेल वार्डन दीपक को उसके साथ भेज दिया था।
विज्ञापन
अजीत ने टॉयलेट के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था और दीपक बाहर खड़ा रहा। इसी दौरान बंदी टॉयलेट की खिड़की के शीशे को तोड़कर महिला अस्पताल की बिल्डिंग की छत पर कूद गया और पाइप के रास्ते महिला अस्पताल के परिसर में उतर कर भाग गया था।
इसके बाद से पुलिस और एसओजी उसकी तलाश में जुटी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी थी लेकिन अजीत अपने घर नहीं पहुंचा है। अन्य स्थानों पर भी उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।