फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The presence of a third leopard in Samadgarh has created fear among villagers.

Moradabad News: समदगढ़ में तीसरे तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में खौफ

Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The presence of a third leopard in Samadgarh has created fear among villagers.
कांठ। क्षेत्र के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने के दावे की अब पूरी तरह से पुष्टि हो गई है। यहां से 28 सितंबर को पहला और एक अक्तूबर की रात दूसरा तेंदुआ पकड़े जाने के बाद अब तीसरा तेंदुआ भी दिखाई दिया है। जिसकी ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन




कांठ के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद के रहने वाले डॉ. जुल्फिकार अहमद, गढ़ी निवासी कादिर चौधरी आदि ने बताया है कि बृहस्पतिवार की रात जिस स्थान पर दूसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है, वहीं पर तीसरा तेंदुआ भी दिखाई दिया है। यह कभी धान के खेत में जा रहा था तो कभी गन्ने के खेत में। इसी के साथ तीसरा तेंदुआ उस नलकूप कोठरी पर भी चढ़ा हुआ दिखाई दिया, जहां 25 सितंबर की रात एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात जिस वक्त दूसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद था, उस समय तीसरा तेंदुए की भी आसपास में ही मौजूदगी थी। कार सवारों के द्वारा समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में दिखाई दिए तीसरे तेंदुए की मोबाइल से वीडियो भी बनाई है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो रही है। तीसरे तेंदुए की भी मौजूदगी होने से ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है। वन विभाग ने यहां तीसरे तेंदुए को पकड़ने के लिए नलकूप कोठरी से सटाकर पिंजरा लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed