{"_id":"6ac013f2d516881a8c030273","slug":"the-presence-of-a-third-leopard-in-samadgarh-has-created-fear-among-villagers-thakurdwara-news-c-15-mbd1028-1007553-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समदगढ़ में तीसरे तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समदगढ़ में तीसरे तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में खौफ
Sat, 03 Oct 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने के दावे की अब पूरी तरह से पुष्टि हो गई है। यहां से 28 सितंबर को पहला और एक अक्तूबर की रात दूसरा तेंदुआ पकड़े जाने के बाद अब तीसरा तेंदुआ भी दिखाई दिया है। जिसकी ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कांठ के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद के रहने वाले डॉ. जुल्फिकार अहमद, गढ़ी निवासी कादिर चौधरी आदि ने बताया है कि बृहस्पतिवार की रात जिस स्थान पर दूसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है, वहीं पर तीसरा तेंदुआ भी दिखाई दिया है। यह कभी धान के खेत में जा रहा था तो कभी गन्ने के खेत में। इसी के साथ तीसरा तेंदुआ उस नलकूप कोठरी पर भी चढ़ा हुआ दिखाई दिया, जहां 25 सितंबर की रात एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात जिस वक्त दूसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद था, उस समय तीसरा तेंदुए की भी आसपास में ही मौजूदगी थी। कार सवारों के द्वारा समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में दिखाई दिए तीसरे तेंदुए की मोबाइल से वीडियो भी बनाई है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो रही है। तीसरे तेंदुए की भी मौजूदगी होने से ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है। वन विभाग ने यहां तीसरे तेंदुए को पकड़ने के लिए नलकूप कोठरी से सटाकर पिंजरा लगाया हुआ है।
छजलैट क्षेत्र के गांव पचोकरा में भी बार-बार तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने यहां भी एक पिंजरा लगाया है। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई दिन से तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा था। लगाए गए पिंजरे की निगरानी जा रही है। ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए खेतों पर अकेले और निहत्थे नहीं जाने के लिए कहा गया है। संवाद