फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The political activity in the district intensified due to the visit of the leaders.

Moradabad News: नेताओं के दाैरे से जिले में सियासी हलचल हुई तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The political activity in the district intensified due to the visit of the leaders.
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय है लेकिन भाजपा और सपा नेताओं के दाैरे से जिले में सियासी हलचल तेज होने लगी है। पिछले महीने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई नेता मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं सपा के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी दाैरा कर चुके हैं। इस दाैरान ठाकुरद्वारा में रैली कर रालोद ने भी अपनी माैजूदगी दर्ज कराई है। आने वाले दिनों में भाजपा और सपा के नेताओं के दाैरे प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


23 और 24 मई को भाजपा जिला और महानगर कमेटी की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा नेताओं की जुटान हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ओड़िसा के प्रभारी विजयपाल तोमर, मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी अशोक कटारिया ने प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत किया। जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागवत चाैधरी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर पीडीए यात्रा लेकर मुरादाबाद पहुंचे। वह मासिक बैठक में भी शामिल हुए। जबकि रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद सरन मंडलीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस महीने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दाैरान रालोद ने ठाकुरद्वारा में रैली कर दी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चाैधरी शामिल हुए। भाजपा और सपा के नेताओं के दाैरे से जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

- 14 जून को सदर ब्लाॅक में जनकल्याण शिविर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागवत चाैधरी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। - गिरीश भंडूला, महानगर अध्यक्ष


00

- जिले में प्रदेश स्तरीय नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस महीने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दूसरे नेताओं के भी कार्यक्रम होने हैं। - जयवीर यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed