फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The police will take Mukesh Sharma on remand in the fake passport case

Moradabad News: फर्जी पासपोर्ट मामले में मुकेश शर्मा को पुलिस रिमांड पर लेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The police will take Mukesh Sharma on remand in the fake passport case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस आरोपी मुकेश शर्मा को रिमांड पर लेगी। मुकेश शर्मा तीन अक्तूबर से हरियाणा के गुरुग्राम की जेल में बंद है। पुलिस उससे गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाएगी।

कटघर थाने की पुलिस ने आठ अक्तूबर को अगवानपुर निवासी महफूज और फरीदाबाद निवासी आकाश को गिरफ्तार किया था। महफूज फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। उसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में आकाश से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद आकाश ने विदेश जाने के लिए महफूज से फर्जी पहचान पर पासपोर्ट बनवाने के लिए संपर्क किया। इसके एवज में उसने महफूज को साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे। आकाश ने मथुरा निवासी अपने फुफेरे भाई रवि पुत्र प्रेम स्वरूप का आधार कार्ड महफूज को दिया। इसी पहचान के आधार पर आकाश का पासपोर्ट बनवाने के लिए कटघर क्षेत्र के ताजपुर माफी गांव का पता दिया गया था। पुलिस ने पते का सत्यापन किया तो रवि नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला। आवेदन संदिग्ध मिलने पर उसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद भी आरोपियों ने दोबारा पासपोर्ट बनवाने की तैयारी शुरू कर दी थी। आरोपी महफूज ने 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दीपक बॉक्सर का भी रवि अंतिल नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इस मामले में महफूज जेल गया था। इसके अलावा, महफूज ने पवन का भी पासपोर्ट बनाया था। बरेली निवासी मुकेश शर्मा ने पवन का पासपोर्ट बनवाने में महफूज की मदद की थी। मुकेश को तीन अक्तूबर को हरियाणा पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया था। वह गुरुग्राम स्थित जेल में बंद है। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मुकेश शर्मा को रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ कर इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed