{"_id":"6ad3e50abf4ce8117f096370","slug":"the-police-devised-a-plan-to-thwart-someones-bid-for-the-post-of-deputy-cm-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-1018650-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आशा कार्यकर्ताओं के डिप्टी सीएम के घेराव की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आशा कार्यकर्ताओं के डिप्टी सीएम के घेराव की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसी बीच यहां पर शहर की आशा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के घेराव की योजना बनाई थी। सभी कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुई ही थीं कि तभी पुलिसकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के गेट बंद कर दिए और उनको वहीं रोक दिया। बाद में चार पदाधिकारियों को ले जाकर डिप्टी सीएम से मुलाकात करवाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
आशा आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजो देवी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंची थीं। संजो देवी का कहना है कि सभी आशा, आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए। आशा कार्यकर्ताओं का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये और आशा संगिनी का न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये होना चाहिए। इसके अलावा नि:शुल्क जीवन बीमा करवाया जाए। दुर्घटना होने पर दस लाख रुपये का भुगतान व घायल होने पर उचित मुआवजा तत्काल मिलना चाहिए। विजिट के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी व 5जी मोबाइल, टैबलेट, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए। पदोन्नति और मातृत्व अवकाश की व्यवस्था करवाई जाए। ईपीएफ व ईएसआई का लाभ प्रदान किया जाए। इस दौरान अनीता, कीर्ति गुप्ता, इंदुरानी, कृष्णा यादव, सारिका रानी, परवीन कुमार, नीतू, पारुल, मोनिका, ज्योति आदि मौजूद रहीं।
वर्जन...
हम सभी मिलने आए थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने हम चार पदाधिकारियों से मुलाकात करवाई है। हम तीन बार छह सितंबर, आठ अक्तूबर और शनिवार को डिप्टी सीएम से मुलाकात की है। तारीख, जगह बदली है लेकिन उनका जवाब एक ही है। उनका कहना है कि वार्ता चल रही है, जल्द ही समाधान निकलेगा।
विज्ञापन
संजो देवी, जिलाध्यक्ष आशा आशा संगिनी कर्मचारी संगठन