फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Poisonous air of Delhi-NCR polluted moradabad environment pollution level crossed 400 people facing problem

मुरादाबाद: दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा ने बिगाड़ी पीतलनगरी की फिजा, प्रदूषण का स्तर 400 के पार, बढ़ी परेशानी

Sun, 07 Nov 2021 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 12:42 AM IST
सार

एनसीआर के जिलों की दूषित हवा ने ही मुरादाबाद का प्रदूषण स्तर बढ़ाया है। हालांकि शाम को तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई भी गिरता रहा। रात नौ बजे शहर का एक्यूआई 384 पर था जबकि रात 10 बजे ये 380 पर आ गया था।

विज्ञापन
Poisonous air of Delhi-NCR polluted moradabad environment pollution level crossed 400 people facing problem
आतिशबाजी के बाद दिल्ली में छाई धुंध की चादर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में दीपावली के दिन शहर में आतिशबाजी तो खूब हुई थी, लेकिन तेज हवाओं ने प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) कम कर दिया था। गोवर्धन के दिन भी तेज हवाओं से राहत रही, लेकिन भैया दूज पर शनिवार को जैसे ही हवा बंद हुई प्रदूषण का स्तर भी 400 के पार हो गया। लोगों को वातावरण में धुएं का असर दिखा और आंखों में जलन भी महसूस हुई।

विज्ञापन


पिछले सालों में दीपावली के आसपास शहर का प्रदूषण स्तर (एक्यूआई) 400 के आसपास रहता था, लेकिन इस बार त्योहारी सीजन में काफी राहत रही। छोटी दिवाली पर जरूर प्रदूषण का स्तर 311 पहुंचा था, लेकिन दीपावली और गोवर्धन पर ये 300 से नीचे आ गया। हालांकि, दीपावली पर शहर में आतिशबाजी खूब हुई थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर नीचे आ गया था। गोवर्धन को भी दिन भर तेज हवाओं से प्रदूषण का स्तर 259 तक पहुंचा था।
विज्ञापन


शनिवार को एक्यूआई 400 के पार हो गया। शाम 4 बजे शहर का एक्यूआई 414 तक पहुंच गया था। लोगों को वातावरण में हल्का धुआं महसूस हुआ। शहर का एक्यूआर बढ़ने की एक वजह दिल्ली के आसपास मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा के एनसीआर क्षेत्र के जिलों में बढ़ा प्रदूषण भी एक वजह हो सकता है। ये भी माना जा रहा है कि एनसीआर के जिलों की दूषित हवा ने ही मुरादाबाद का प्रदूषण स्तर बढ़ाया है। हालांकि शाम को तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई भी गिरता रहा। रात नौ बजे शहर का एक्यूआई 384 पर था जबकि रात 10 बजे ये 380 पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यौहारी सीजन में प्रदूषण का स्तर (1से 6 नवंबर तक)
1 नवंबर - 294
2 नवंबर - 226
3 नवंबर - 311
4 नवंबर - 284
5 नवंबर - 259
6 नवंबर -411 (शाम 4 बजे)

दिन ढलता रहा पारा गिरता रहा
शाम 4 बजे - 414
रात 9 बजे 384
रात 10 बजे 380

बहुत घातक है 400 के पार हुआ एक्यूआई
एक्यूआई 400 के पार होना स्वास्थ्य के लिए घातक है। इस एक्यूआई से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होता है। लोगों को धुआं और आंखों में जलन और चुभन महसूस होती है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार प्रदूषण का ये उच्चतम स्तर है। प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) काफी स्तर पर मौसम के तापमान और हवाओं पर भी निर्भर करता है। 


दीपावली पर आशितबाजी हुई थी, लेकिन तेज हवाएं चल रही थी इसवजह से प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) सिर्फ 284 पर रहा। शनिवार को हवाएं चल रही थीं। ये एकदम से बंद हो गई थी इस वजह से वातावरण की दूषित हवा का असर दिखा और प्रदूषण का स्तर 400 से अधिक रहा। दिल्ली के आसपास के जिलों में प्रदूषण स्तर का अधिक होना भी वजह हो सकता है। हालांकि, शाम को तापमान में गिरावट आई और हल्की हवा भी चली इसके बाद रात नौ बजे के बाद एक्यूआई में गिरावट शुरू हो गई थी। -विकास मिश्रा, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed