फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The people of Linepar will have to endure hardship for five more months.

Moradabad News: अभी पांच महीने और झेलनी होगी लाइनपार के लोगों को दुश्वारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The people of Linepar will have to endure hardship for five more months.
लाइनपार में सड़क खराब होने के दौरान परेशान लोग संवाद
मुरादाबाद। लाइनपार की मुख्य सड़क पर इन दिनों पूरे दिन धूल का गुबार हवा में उड़ता रहता है। चौधरी चरण सिंह चौक से चिड़िया टोला पुलिया तक चल रहे निर्माण कार्य के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लोग मास्क या अन्य कपड़ों को मुंह पर बांधे हुए रास्ते से गुजर रहे हैं जबकि दुकानें पर भी पर्दा पड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत इस सड़क को 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विदेशी मॉडल पर तैयार होने वाली इस सड़क का स्थानीय लोगों को फायदा तो मिलेगा ही लेकिन मौजूदा समय में उन्हें काफी दुश्वारी भी झेलनी पड़ रही है। फिलहाल सड़क पर ड्रेनेज लाइन और भूमिगत पाइप डालने का काम चल रहा है। जेसीबी मशीनों से खुदाई का काम किया जा चुका है जिससे दिनभर इलाके में धूल उड़ती रहती है। खुदाई के कारण सड़कें भी संकरी हो गई है और दोनों ओर की दुकानों के सामने मिट्टी के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

काम की रफ्तार भी तय समय के मुताबिक है लेकिन स्थानीय दुकानदारों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के आसपास की दुकानों पर धूल की परत चढ़ी रहती है। ग्राहक मुख्य सड़क की दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं। कई दुकानों के आगे सड़क की खुदाई हो चुकी है जिससे अंदर आने-जाने का रास्ता तक नहीं बचा है और लोगों ने खुद से ही वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाशनगर चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाने वाले अमित अग्रवाल का कहना है कि सुबह दुकान खोलने से पहले आधा घंटा झाड़ू-पोंछा में चला जाता है। धूल इतनी उड़ती है कि कपड़ों को इनसे बचाना मुश्किल हो रहा है। ग्राहक आते हैं तो दो मिनट में लौट जाते हैं। पिछले दो महीने से बिक्री आधी रह गई है। वहीं चाय स्टॉल संचालक अरविंद का कहना है कि सड़क किनारे बैठना मुश्किल हो गया है। लोग चाय पीने के लिए भी नहीं रुक रहे हैं क्योंकि मार्ग से आते-जाते वाहन धूल का गुबार उड़ा रहे हैं।
क्षेत्र के रहने वाले लोग भी दिनभर उड़ती धूल से परेशान हैं। उनका कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए दिक्कत काफी बढ़ गई है। कई परिवारों ने अपने घरों के आगे प्लास्टिक शीट डाल रखी हैं ताकि धूल घर के अंदर तक न आने पाए। मंडी गेट के पास रहने वाले नितेश सैनी ने कहा कि पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। घर के अंदर भी धूल जमा हो जाती है। सड़क जरूरी है लेकिन निगम प्रशासन को धूल पर पानी छिड़कने की भी व्यवस्था करनी चाहिए। सोनू कुमार का कहना है कि बाइक चलाना मुश्किल है। गिट्टियों के कारण फिसलन भी होती है। पिछले दो महीने में ही दो दर्जन से अधिक लोग इस मार्ग पर फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं मुख्य अभियंता के अनुसार काम समय से पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य की रोजाना समीक्षा हो रही है। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि काम के दौरान पानी का छिड़काव भी जारी रखे ताकि धूल कम हो।



- भूमिगत होंगी सुविधाएं
सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही इस सड़क में गैस पाइपलाइन, बिजली की केबल, पानी की पाइपलाइन और सीवरेज को भूमिगत किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर वेंडिंग जोन और पार्किंग स्पेस बनने हैं। ग्रीन बेल्ट के लिए पौधारोपण और फुटपाथ पर स्ट्रीट फर्नीचर लगाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed