{"_id":"697fc43d0595be9b810d5be1","slug":"the-people-of-avantika-are-afraid-of-rain-which-causes-waterlogging-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-825799-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अवंतिका के लोगों को बारिश से लगता है डर, होता है जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अवंतिका के लोगों को बारिश से लगता है डर, होता है जलभराव
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब 30 साल पहले एमडीए की ओर से महानगर में अवंतिका कॉलोनी बसाई थी लेकिन यहां भी लोग एमडीए की तकनीकी खामियों का खामियाजा भुगतने को विवश है। समय के साथ मुख्य सड़कें ऊंची हुई तो यहां जलनिकासी का संकट उत्पन्न हो गया। अब यहां के वाशिंदे बारिश से होने वाले जलभराव से डरने लगे हैं, क्योंकि घरों के सामने ही पानी भर जाता है।
वर्ष 1980 के बाद एमडीए ने महानगर में कई कॉलोनियां बसाई। इन्हीं में एक कॉलोनी हैं अवंतिका, जिसमें 1995-96 में प्लाटिंग शुरू हो पाई। जिस समय प्लाटिंग की गई, उस समय सड़कें नीची थी लेकिन समय के बाद सड़कें बनती रहीं लेकिन अवंतिका क्षेत्र की ऊंचाई ज्यों की त्यों रही, क्योंकि लोगों ने उसी तल पर अपने प्लॉटों पर मकान बनाने शुरू कर दिए। जिससे अब यहां जलनिकासी की समस्या बन गई है। एमडीए ने कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया है, इसके बाद नगर निगम यहां जलनिकासी के लिए नाले व पुलियां बनाईं लेकिन इसके बावजूद जलनिकासी पर्याप्त नहीं हो सकी है।
-
जलभराव से डर लगने लगा है
- मैने यहां एमडीए से वर्ष 1999 में प्लॉट लिया था, मकान बनाकर तभी से परिवार यहां रह रहा है, पहले तो इतनी परेशानी नहीं थी लेकिन अब तो यहां होने वाले जलभराव से डर लगने लगा है।
विज्ञापन
- उमेश चंद्र अग्रवाल।
--
एमडीए सुनता है न ही निगम
- जरा सी बारिश में घरों के सामने सड़क पर पानी भर जाता है, सैकड़ो बार कभी एमडीए तो कभी नगर निगम शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनता ही नहीं है।
कमला देवी
--
सड़क पर कई दिन भरा रहा है पानी
- पिछले छह महीने से यहां किराए पुर रह रहा हूं लेकिन यहां हल्की बारिश में जो जलभराव होता है, तो कई दिनों तक सड़क से पानी नहीं निकलता, जिससे परेशानी होती है।
गौरव कुमार।
--
पार्क के गेट पर रहता है जलभराव
- यहां अटल जी पार्क है लेकिन इसका एक गेट बंद रहता है, दूसरी ओर को गेट खुला होता लेकिन वहां हर समय जलभराव रहता है, जिससे बच्चे भी पार्क में नहीं जा पाते हैं।
मंजू।
--
अटल जी पार्क का मुख्य गेट बंद रहता है
- यह ब्लाक डी का पार्क है, इसका मुख्य गेट हमेशा ही बंद ही रहता है। जिसका कोई फायदा स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है। निगम को गेट खुला रहना चाहिए।
युवराज सिंह
--
घरों के सामने रहती है गंदगी
- पहले तो सड़क ठीक थी लेकिन समय के साथ सड़क ऊंची होती चली गई, इसके बाद से यहां जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई, अब यहां घरों के सामने गंदगी रहती है।
राजबाला
--
नालियां बंद होने से दिक्कत है
- घरों से जाने वाला पानी भी आगे पास होने में दिक्कत है, क्योंकि ज्यादातर नालियां बंद है। नगर निगम का तो गोदाम भी यहीं पर है, कई बार शिकायतें दी लेकिन समाधान नहीं हुआ।
कोमल प्रसाद।
-
जिंदल अस्पताल के पास नाला ठीक हो
- यहां जिंदल हास्पिटल के पास कई नाले एक नाले में मिलते हैं, वहां से पर्याप्त पानी की निकासी नहीं हो पाती है, यहां से निकासी ठीक हो जाए तो काफी हद तक समस्या हल हो सकती है।
राजेश गुप्ता।
--
जलभराव से सड़केें भी टूट रहीं
- सुबह व शाम को घरों से भी अच्छा खासा पानी आता है, बारिश हो जाए तो पहले से ही रोड पर पानी होता है, घंटो बाद भी पानी निकल नहीं पाता, जिससे सड़कों में गड्ढे हो गए हैं।
कुसुम
--
वर्जन
- एमडीए ने अवंतिका कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर तो कर दिया है लेकिन एमडीए ने पहले ही ड्रेनेज सिस्टम बनाया होता तो यहां आज जलनिकासी की समस्या नहीं होती। यहां बड़ा नाला व दो पुलियां बनाई हैं लेकिन ग्राउंड ही नीचा है, जिससे जलनिकासी की समस्या आ रही है। समाधान पर विचार किया जा रहा है।
- विनोद अग्रवाल, महापौर, नगर निगम, मुरादाबाद।
-- -