{"_id":"69fa4c496ca09838ee05b3c0","slug":"the-peace-committee-will-discuss-solutions-to-problems-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-894627-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अमन कमेटी की बैठक में होगी समस्याओं के समाधान पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अमन कमेटी की बैठक में होगी समस्याओं के समाधान पर चर्चा
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरथला अमन कमेटी की मंगलवार को गुलाब बाग कार्यालय पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष नईम रज़ा ने आगामी त्योहारों को मद्देनजर सभी लोगों को जागरूक रहना है, शांति व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करना है। अब मासिक बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुआ करेगी।
कमेटी अध्यक्ष नईम रज़ा ने कहा कि सभी त्योहार शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार मनाए जाएं। उन्होंने कमेटी के सदस्यों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें। संचालन करते हुए संस्थापक उपाध्यक्ष फैजान सलमानी ने कहा कि हरथला अमन कमेटी के सदस्य हमेशा से पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कमेटी की मासिक बैठक अब हर महीने की एक से पांच तारीख के बीच हुआ करेगी, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
इसमें संरक्षक जितेंद्र प्रजापति, अकरम चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वीर सिंह, शीशपाल, शराफत, नाहिद हुसैन, नूर हसन, फाजिल मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो