फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The pain of students trapped in Ukraine carved on paper with paintbrush

तूलिका से कागजों पर उकेरा यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों का दर्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
The pain of students trapped in Ukraine carved on paper with paintbrush
महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ललित कला विभाग और आर्ट फॉर सोशल कॉज के संयुक्त तत्वावधान में रूस-यूक्रेन युद्ध की शांति की अपील के लिए कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पेंटिंग के माध्यम से युद्ध की विभीषिका को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्र डॉ. नरेंद्र सिंह द्वारा और इलूस्ट्रेशन संयुक्त रूप से डॉ. रवीश कुमार, मुकेश सैनी, कुलविंदर कौर, मोहम्मद फैजान, विनय, अजय, मनोज सैनी आदि द्वारा बनाया गया था। युद्ध की विभीषिका को दर्शाया गया। प्रबंधक डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध किसी के लिए भी लाभकारी नहीं है। इसका परिणाम बहुत भयावह हो सकता है। इसका तुरंत निवारण होना चाहिए। प्राचार्य डॉ. सुधीर अरोरा ने कहा कि युद्ध प्रारंभ से ही विनाशकारी रहा है। यह प्रदर्शनी इसी बात को केंद्रित करती है। हमें युद्ध नहीं शांति पर ध्यान देना होगा। इस दौरान डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. प्रियंका गुप्ता, डॉ. मनीष भट्ट, डॉ. अजीत दीक्षित, डॉ. डीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed