फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The one who stole a car on orders was caught by the police

Moradabad News: आर्डर पर कार चोरी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
The one who stole a car on orders was caught by the police
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने एक ऐसे कार चुराने वाले गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है जो आर्डर पर कार चुराकर बेच देता था। आरोपी से एक कार बरामद करने के बाद पुलिस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर मार रही है। पूछताछ से पता चला कि यह गिरोह मिनटों में लक्जरी कार को पार कर देता है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से कार चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इसी कारण चोरों को पकड़ने के लिए थाने की पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने वेबमाल के पीछे एक आरोपी को चोरी की क्रेटा कार और तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला डोरिया थाना नागफनी के रहने वाले मोहम्मद हसन है। उसने बरामद कार दिल्ली से चुराई है। गिरोह के सदस्य कार चोरी से कमाए गए रुपये का आपस में बंटवारा करते हैं। क्रेटा कार को बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी डिकोडर का इस्तेमाल भी करता है। उसका गिरोह हाईटेक है। डिकोडर के टेबलेट के जरिए कुछ मिनट में महंगी से महंगी कार का इलेक्ट्रिक लॉक खुल जाता है। उसके साथ गिरोह के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते हैं। यह भी पता चला कि महंगी कार का ऑर्डर मिलने पर आरोपी उसे चुराकर साथियों के जरिए डिलीवरी कर देता था। गिरोह के अन्य सदस्य मोहल्ला नवाब के फहाद, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर विशनपुर हरथला के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्य, निगरानी, रैकी और चोरी का काम अलग अलग स्थान पर खड़े होकर करते हैं।
विज्ञापन



यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर चोरी का गुर सीखा

कार के साथ गिरफ्तार मोहम्मद हसन ने पुलिस को बताया कि चोरी की घटना से पहले यू-टयूब पर वाहन चोरी करने का वीडियो देखता था। चोरी में इस्तेमाल करने वाले उपकरण को वह ऑनलाइन कंपनियों को ऑर्डर देकर खरीदता है। कई उपकरण की कीमत एक से दो लाख रुपये तक है। इन उपकरणों की मदद से चोर बिना चाबी के वाहन स्टार्ट भी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed