फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The old woman dead as she jumped from the roof in fear of monkeys in up

बंदरों के डर से छत से कूदी वृद्धा, मौत, पहले हो चुके हैं कई हादसे

Fri, 06 Aug 2021 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, केमरी/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, केमरी/बिलासपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 02:46 AM IST
सार

  • केमरी के मोहल्ला चमारान में हुई घटना
  • इससे पहले भी एक व्यक्ति इसी तरह छत से गिर कर घायल हो चुका है

विज्ञापन
The old woman dead as she jumped from the roof in fear of monkeys in up
deno pic... - फोटो : pixabay

विस्तार

केमरी में बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। बंदरों के हमले के डर से एक वृद्धा अपनी छत से कूद गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को मुरादाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मोहल्ला चमारान केमरी निवासी शाहजहां (51)  बुधवार की रात अपने घर की छत पर सो रही थीं। अचानक सुबह करीब पांच बजे कुछ बंदरों ने हमला बोल दिया। डर के कारण वृद्धा अपनी छत से कूद गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें परिजन आननफानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां से घायल को मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गुरुवार को उन्हें परिजनों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। क्षेत्र के लोग बंदरों के आतंक से बहुत परेशान हैं। पूर्व में कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष से बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, मगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले भी एक व्यक्ति इसी तरह छत से गिर कर घायल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed