फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The number of Haj pilgrims from UP is more than the people of 126 countries, there is a registration of 8701 from UP

Haj Yatra 2022 : 126 देशों के आजमीनों से अधिक है यूपी के हजयात्रियों की संख्या, यूपी से 8701 का है पंजीकरण

Thu, 09 Jun 2022 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 03:20 AM IST
सार

दुनियाभर के करीब डेढ़ सौ देशों से दस लाख आजमीन करेंगे हज। यूपी का कोटा 8836 था, लेकिन हजयात्रा के लिए 8701 आवेदन ही आए।

विज्ञापन
The number of Haj pilgrims from UP is more than the people of 126 countries, there is a registration of 8701 from UP
हज यात्री

विस्तार

छह जून से हजयात्रा 2022 शुरू हो चुकी है। इस बार अपने देश से 79237 आजमीन हज करेंगे। इसमें सबसे अधिक 8701 आजमीन यूपी के होंगे। सूबे के हजयात्रियों की ये संख्या दुनिया के 126 देशों के हजयात्रियों से अधिक है। सिर्फ 24 देशों के हजयात्रियों की संख्या उत्तर प्रदेश के यात्रियों से अधिक है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल में दो साल हजयात्रा पर पाबंदी रही। वर्ष 2020 और 2021 में सिर्फ सऊदी अरब के लोग ही हज के अरकान पूरे कर सके। संक्रमण का फैलाव कम होने पर सऊदी अरब की हुकूमत ने कुछ शर्तों के साथ हजयात्रा 2022 के लिए दूसरे देशों को भी अनुमति दे दी। साथ ही हजयात्रियों की संख्या में कटौती कर दी। 
विज्ञापन


शर्त रखी कि दुनियाभर के करीब डेढ़ सौ देशों के सिर्फ दस लाख आजमीन ही हजयात्रा कर करेंगे। भारत से हजयात्रा के लिए 79237 का कोटा तय हुआ है। ये आंकड़ा हजयात्रा के देशवार कोटे में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। अपने देश से अधिक कोटा इंडोनेशिया और पाकिस्तान का है। देश में यूपी को सबसे अधिक 8836 हजयात्रियों का कोटा मिला था, लेकिन हजयात्रा के लिए 8701 आवेदन ही आए। कोटे से कम आवेदन पर सभी को खाना-ए-काबा की जियारत का मौका मिलना तय हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो यूपी के हजयात्रियों की संख्या दुनिया के सिर्फ 24 देशों से कम है। विश्व के 126 देशों से यूपी के आजमीनों की संख्या अधिक है। फिलहाल हजयात्रियों की रवानगी शुरू हो चुकी है। आखिरी उड़ान के लिए 17 जून की तारीख तय है। 

देश में यूपी को सबसे अधिक 8836 हजयात्रियों का कोटा मिला था। इस वर्ष आवेदन तय कोटे से कम हुए। आवेदन करने वाले सभी 8701 आजमीनों को हज का मौका मिला है। यूपी के हजयात्रियों की संख्या दुनिया के 126 देशों से अधिक है।
- हाजी मुख्तार असलम, हज ट्रेनर
 
इन देशों से कम है यूपी के हजयात्रियों की संख्या
इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, ईरान, तुर्की, मिस्र, इथोपिया, अल्जीरिया, मोरक्को, इराक, सूडान, मलयेशिया, अफगानिस्तान, यूके, तंजानिया, रूस, यमन, उजेबेकिस्तान, सीरिया, यूएसए, फ्रांस, चीन।


दुनिया के 65 देशों के हजयात्रियों की संख्या मुरादाबाद के आजमीनों से भी कम
मुरादाबाद जिले से इस बार 710 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। ये संख्या दुनिया के 65 देशों के हजयात्रियों से अधिक है। इनमें लेबनान, सिंगापुर, कासोवा, साउथ सूडान, डेनमार्क, नेपाल, ब्रुनेई, जिबूती, मालदीव, लाइबेरिया आदि प्रमुख देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed