फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The new circle rates will be applicable from September 1

Moradabad News: सर्किल रेट की नई दरें एक सितंबर से होंगी लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
The new circle rates will be applicable from September 1
मुरादाबाद। जिला प्रशासन ने पिछले साल की तुलना में करीब 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस मामले में आम लोगों से 24 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद डीएम नया सर्किल रेट जारी करेंगे। नई दरें एक सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सबसे अधिक बंगला गांव से नागफनी थाने तक की जमीन का सर्किल रेट 25 प्रतिशत से अधिक प्रस्तावित किया है। इस क्षेत्र के बंगला गांव वाल्मीकि बस्ती, हुसैनपुर में पहले 47000 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट था। इस क्षेत्र का सर्किल रेट 55000 करने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार कांठ रोड के आसपास की जमीनों की दरें पिछले साल की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक बढ़ाई गई हैं। एआईजी स्टाम्प अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्रा ने प्रस्ताव तैयार करने के लिए एसडीएम और अन्य अधिकारियों को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्रस्ताव के तहत दिल्ली रोड से लेकर पाकबड़ा जीरो प्वाइंट तक 20 से 25 प्रतिशत तक दरें बढ़ाकर प्रस्तावित की गई हैं। देहात क्षेत्रों में पांच से 15 प्रतिशत तक दरें बढ़ेंगी। इस मामले में सूचना निबंधक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। कोई भी नागरिक 15 अगस्त से 24 अगस्त की शाम पांच बजे तक आपत्ति या सुझाव दे सकता है। निर्धारित तिथि समाप्त होने के डीएम की अध्यक्षता में 28 अगस्त को 11 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिले में एक सितंबर से सर्किल रेट की नई दरें लागू कर दी जाएंगी। इससे जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा।


शहर के मार्ग पिछले वर्ष की दरें (रुपये प्रति वर्ग मीटर) नई प्रस्तावित दरें (रुपये प्रति वर्ग मीटर)
टाउनहाल रोड से चौमुखापुल कटरा नाज तक 98000 112000
अमरोहा गेट से मंडी तक (25 मीटर तक) 98000 112000
बंगला गांव से नागफनी थाने तक 47000 55000
मंडी चौक से दीवान का बाजार चौराहे तक 75000 89000
पीलीकोठी से मधुबनी तक (50 मीटर तक) 97000 114000
मधुबनी से विवेकानंद अस्पताल तक 92000 109000
ओवरब्रिज कांठ रोड से शेरूआ चौराहे तक 37000 44000
लोकोशेड पुल से चौधरी चरण सिंह तिराहा तक 86000 101000
प्रभात मार्केट से फौव्वारा चौक तक 104000 123000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed