फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The motorcyclists distracted the elderly woman with conversation, then snatched the earrings from her ears and fled.

Moradabad News: बातों में उलझाकर वृद्धा के कानों से कुंडल खींच कर भागे बाइक सवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The motorcyclists distracted the elderly woman with conversation, then snatched the earrings from her ears and fled.
कांठ। वृद्धा को बातों में उलझाकर बाइक सवार दो युवकों ने दिन दहाड़े घर पर अकेली वृद्धा के कानों से कुंडल खींच लिए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। काट फटने से वृद्धा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के कमालपुरी माफी निवासी मोहम्मद कासिम उर्फ बुंदू का मकान कांठ-करनपुर मार्ग स्थित रामगंगा नदी के पुल से कुछ पहले है। मोहम्मद कासिम के अनुसार वह बृहस्पतिवार के अपराह्न पशुओं का चारा लेने खेत पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी समीना (55) अकेली थीं। तभी बाइक से दो अज्ञात युवक आए और समीना से पूछने लगे कि क्या तुम्हारा या आसपास किसी का ट्रैक्टर बिक रहा है। समीना ने मना किया तो यह पानी पीने के बहाने घर में दाखिल हो गए। जब यह कमरे की ओर जाने लगे तो समीना ने धक्का देते हुए घर से बाहर निकलने को कहा। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने समीना से मारपीट करते हुए उसके कानों से कुंडल खींच लिए और बाइक लेकर भाग गए। जिससे उसका एक कान फट गया और वह घायल हो गई। वृद्धा के चींखने-चिल्लाने पर लोग व मोहम्मद कासिम भी खेत से आ गया। सूचना पर पीआरबी और थाना पुलिस भी पहुंच गई। इधर-उधर तलाश की गई मगर वारदात को अंजाम देकर भागे बाइक सवारों का कोई पता नहीं लग पाया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं परिजनों ने उसका कांठ नगर में ही एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया है। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

..फोटो सं. 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed