{"_id":"634e58851ef48f7a83281c25","slug":"the-miscreants-robbed-e-rickshaw-and-mobile-by-giving-intoxicants-in-cold-drink-to-driver-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा और मोबाइल लूटा, सड़क पर बेहोश मिला पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा और मोबाइल लूटा, सड़क पर बेहोश मिला पीड़ित
Tue, 18 Oct 2022 01:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
गजरौला के बिजौरा से वाशिंग मशीन लाने की बात कह ई-रिक्शा में सवार हुए बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसका ई-रिक्शा और मोबाइल लूट कर ब्रजघाट के पास फेंक गए। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने उसे पड़ा देख परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी में लेकर आए।
थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर शुमाली निवासी दिनेश कुमार ई-रिक्शा चलाता है। वह सोमवार की शाम चौपला पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस बीच दो लोग आए। जिनमें एक दिव्यांग था। उन्होंने क्षेत्र के गांव बिजौरा से वाशिंग मशीन लाने की बात कह ई-रिक्शा लेकर चलने को कहा। उनको ई-रिक्शा में बैठाकर वह बिजौरा चल दिया।
ई-रिक्शा में सवार दोनों लोगों ने रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद पता नहीं चला कि उसके साथ क्या घटना हुई। यात्री बनकर सवार हुए बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूट लिया। उसका मोबाइल और जेब में रखे रुपये भी लूट ले गए। उसे हापुड़ जिले के पलवाड़ा के रास्ते में फेंक गए।
विज्ञापन
ब्रजघाट के पास पलवाड़ा मार्ग पर मंगलवार की सुबह आसपास गांवों के युवक दौड़ लगाने आए। दिनेश के पास पहुंचे। तब तक उसे होश भी आ गया था। युवकों ने उसे मार्ग किनारे पड़े होने की बावत जानकारी ली। युवकों ने ही उसके बताने पर परिजनों को फोन किया। तुरंत परिजन उसे सीएचसी में लाए।
यहां उसने परिजनों और अस्पतालकर्मियों को सवारी बनकर बैठे बदमाशों द्वारा की गई वारदात की जानकारी दी। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।