{"_id":"61e863f2b8ae747cda14e495","slug":"the-miscreants-of-mumbai-and-delhi-had-looted-fifty-thousand-rupees-from-the-woman-city-news-mbd416510734","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई और दिल्ली के बदमाशों ने लूटे थे महिला से पचास हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई और दिल्ली के बदमाशों ने लूटे थे महिला से पचास हजार रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में मंडी समिति के सामने दस जनवरी की दोपहर मुंबई और दिल्ली के बदमाशों ने महिला से पचास हजार रुपये लूटे थे। घटना के समय महिला अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। बुधवार को पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से 38 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। बदमाशों का तीसरा साथी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दस जनवरी को मझोला के एकता कालोनी निवासी पिंकी बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रही थी। महिला को अपनी बेटी की शादी के सामान खरीदना था। मझोला में मंडी समिति पुलिस चौकी के सामने महिला से बाइक सवार बदमाश पचास हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस घटना के खुलासे के लिए मझोला थाने की पुलिस और एसओजी लगाई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुंबई के विरार वेस्ट थानाक्षेत्र की माडा कालोनी निवासी ताजदार हुसैन और दिल्ली के उस्मान नगर थानाक्षेत्र के शास्त्री पार्क गली नंबर दो निवासी सफदर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ताजदार हुसैन अमरोहा के मोहल्ला बंगला माडर्न स्कूल वाली गली में किराये के कमरे में रह रहा था। दोनों आरोपी अपने तीसरे फरार साथी विक्की उर्फ सज्जाद इमाम निवासी मोहल्ला चाहगौरी कसाई खाना थाना कोतवाली जनपद अमरोहा के साथ मिलकर घटनाएं करते हैं।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ताजदार हुसैन ने पिंकी को रुपये निकालते हुए देख लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी सफदर अली व विक्की महिला के पीछे लग गए थे। मंडी समिति पुलिस चौकी के सामने मौका पाकर सफदर अली और विक्की से महिला से पचास हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से बाइक, दो तमंचे, 38 हजार रुपये, दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में तीन अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना कबूला है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सेंट मैरी स्कूल के पास एक महिला से चेन छीनी थी। इसके अलावा 31 दिसंबर 2021 को पार्लर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी। 30 सितंबर 2021 को मझोला में एक महिला से 50 हजार रुपये से भरा पर्स छीन लिया था। एएसपी सागर जैन ने बताया कि तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में ठप हुआ कारोबार, प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार बन गए अपराधी
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में आरोपी ताजदार हुसैन और सफदर अली ने अपराध की दुनिया में आने की कहानी बताई। मुंबई निवासी ताजदार ने बताया कि वह मुंबई में प्रॉपर्टी का काम करता था। दो साल पहले तक उसका कारोबार ठीक चल रहा था। लॉकडाउन लगने के बाद उसका कारोबार ठप हो गया। कई लोगों का कर्जदार भी हो गया। कर्जदारों से बचने के लिए वह मुंबई से भाग कर दिल्ली आ गया। यहां उसकी मुलाकात सफदर से हुई। पुलिस का कहना है कि सफदर भी दिल्ली में ठेका लेकर पुताई का काम करता था। इसका भी काम धंधा बंद हो गया था। आरोपी ताजदार दिल्ली से अमरोहा आ गया और यहां रहकर वह रेकी करता था और सफदर व विक्की को साथ लेकर वारदात करता था।