फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The minimum temperature was only 4.2 degrees... dense fog and melting snow made the city residents miserable.

Moradabad News: न्यूनतम तापमान सिर्फ 4.2 डिग्री...घने कोहरे और गलन ने किया शहरवासियों को बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature was only 4.2 degrees... dense fog and melting snow made the city residents miserable.
अमर उजाला ब्यूरोमुरादाबाद। दिन-प्रतिदिन न्यूनतम तापमान में आ रही कमी रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान सीजन में सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थिति यह रही कि सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर बाद कुछ राहत मिली और शाम होते-होते शहर फिर कोहरे की चादर में घिर गया। मौसम विज्ञान की ओर से शनिवार को घना कोहरा रहने की आशंका व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया था। सुबह आठ बजे तक भी 50 मीटर दूर तक दिखना मुश्किल हो रहा था। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। थोड़ी दूर चलने पर ही दोपहिया वाहन चालक ओस से भीग जा रहे थे। हालांकि दोपहर होते-होते कोहरे का असर कुछ कम हुआ, लेकिन गलन बरकरार रही। शाम होने के साथ ही मौसम फिर बिगड़ने लगा। इसकी वजह से लोगों को कार्यालयों से वापस घर लौटने की जल्दी रही। रात आठ बजे तक शहर में घना कोहरा हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के डेटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकत तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सुबह वातावरण में नमी सौ फीसदी थी, जो शाम को 78 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम से पूरब दिशा में दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed