{"_id":"66db97b892b56bb8670ba494","slug":"the-matter-of-sp-office-land-reached-akhilesh-yadav-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-474265-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सरकारी जमीन पर बना सपा कार्यालय.. मुरादाबाद नगर निगम का दावा, पूर्व सीएम अखिलेश तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सरकारी जमीन पर बना सपा कार्यालय.. मुरादाबाद नगर निगम का दावा, पूर्व सीएम अखिलेश तक पहुंचा मामला
Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:30 AM IST
सार
मुरादाबाद नगर निगम ने सपा कार्यालय को नजूल की जमीन पर होने का दावा किया है। इसे स्थानीय सपा नेताओं में खलबली मची हुई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को लेकर वार्ता की है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
नगर निगम मुरादाबाद द्वारा सपा कार्यालय को नजूल की जमीन पर बना होने का दावा करने पर सपा जिलाध्यक्ष ने पत्र लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया है। बताया है कि नगर निगम ने इस मामले में कोई नोटिस नहीं दिया और जिला प्रशासन ने पूछने पर कोई उत्तर भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा सपा कार्यालय को नजूल की जमीन पर बना होने का दावा करने पर सपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष के साथ डीएम से मिला था। सपा पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निगम ने नजूल की जमीन के संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया।
विज्ञापन
पता चला है कि नगर निगम सपा कार्यालय की जमीन को खाली कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। इस मामले में डीएम ने जांच के बाद बातचीत का भरोसा दिया। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जानकारी दी है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत कराया है। अभी तक नगर निगम ने कोई नोटिस नहीं दिया। जिला प्रशासन ने भी कार्यालय के मामले में कोई जवाब दिया है। बताया कि सपा कार्यालय 1994 में विधिक रूप से आवंटित किया गया था। पार्टी की तरफ से किराया समय-समय पर नगर निगम को दिया जाता है।
बिजली और पानी के बिल लगातार सरकारी खाते में जमा किए जा रहे हैं। नगर निगम ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है। ऐसी स्थिति में चक्कर की मिलक स्थित सपा कार्यालय खाली कराना असंवैधानिक है। इसका विरोध किया जाएगा।