फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The main drain is choked, the culvert on the road is high... waterlogging in the streets

Moradabad News: मुख्य नाला चोक, सड़क पर पुलिया ऊंची... गलियों में हो रहा जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The main drain is choked, the culvert on the road is high... waterlogging in the streets
मुरादाबाद। यूं तो सोमवार की सुबह हुई बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव रहा लेकिन नगर निगम के वार्ड-23 के अशोक नगर के लोगों की यह पुरानी समस्या है, जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है। बारिश से गलियों में जलभराव हो गया, जो काफी प्रयासों के बाद सुबह दस बजे के बाद तक निकल पाया। तब लोगों की आवाजाही बाजार में शुरू हो सकी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां की सीवरलाइन कई दिनों से चोक है, जिसके कारण यहां पिछले दस दिनों से नालियां भरी हुई हैं, आगे जल निकासी नहीं हो रही है। नगर निगम को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन मुख्य नाला साफ नहीं किया जा सका। परिणाम यह हुआ कि सोमवार की सुबह बारिश हुई तो यहां की गलियों में जलभराव हो गया। एक मेडिकल स्टोर के बेसमेंट में भी पानी भर गया, जो देर शाम तक भी नहीं निकल सका। लोगों ने बताया कि गली में जलभराव के कारण निचले दरवाजे वाले घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। कई अन्य दुकानों में भी पानी भर गया। दुकानदारों ने सुबह जल्दी आकर खुद ही नालियों को साफ किया, तब कहीं सुबह दस बजे तक किसी तरह पानी की निकासी हो सकी। मुख्य समस्या यह है कि मुख्य सड़क ऊंची हो गई है।
विज्ञापन

--

कई दिनों से सीवर चोक
- अशोक नगर कॉलोनी का सीवर पिछले कई दिनों से चोक है, जिसके कारण नालियों का पानी आगे नहीं जा पा रहा है, जिससे नालियां भरी हुई हैं।
उपदेश कुमार बंधु
--
सुबह कई घंटे में उतरा पानी
- सुबह करीब नौ बजे दुकान पर आए तो पूरी गली में जलभराव था, बड़ी मुश्किल से खुद ही डंडे के सहारे नालियों से कचरा निकाला, तब कही जाकर राहत मिली।
अनवर अली
--
कई बार शिकायत की, पर बात नहीं बनी
- कई बार क्षेत्रीय पार्षद से भी इस समस्या के बारे में अवगत कराया लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा सकी है।
तेजवीर सिंह
--
पुलिया ही ऊंची बना दी
- मुख्य सड़क को ऊंचा किया तो उस पर बनी नाली की पुलिया को भी ऊंचा कर दिया, जिसके कारण इस कॉलोनी के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई।
प्रीतपाल सिंह
--
नालियां भरी रहती हैं
- नगर निगम जब टैक्स लेता है तो उसकी जिम्मेदारी भी बनती है लेकिन यहां पर नालियों की सफाई नहीं की जाती है, जिसके कारण बड़ी दिक्कत है।
संजय मल्होत्रा
--
अंदर नहीं आते सफाई कर्मी
सड़कों पर तो सफाई कर्मचारी दिखते हैं लेकिन अंदर कॉलोनी में नहीं आते हैं, जिसके कारण दुकानों व घरों से निकलने वाला कूड़ा नालियों में चला जाता है।
नरेश सोनकर
--
नालियों पर जाल भी खुद लगवाए
नालियों के ऊपर लोहे के जाल भी दुकानदारों ने ही लगवाए हैं, अन्यथा दुकानों के ऊपर न तो ग्राहक चढ़ पाते और न ही दुकानदार, निगम ने स्लैब ही नहीं बनाए।
रियाज अहमद
---
प्रतिष्ठान के बेसमेंट पानी भर गया
- बाहर का पानी तो किसी तरह चला गया लेकिन मेरे प्रतिष्ठान के बेसमेंट में शाम तक भी पानी भरा रहा, वहां पाइप लगाकर मोटर से पानी निकालना पडे़गा।
कबीर शर्मा
--
दोबारा से बनी पुलिया
- कॉलोनी से आने वाली नालियों को ध्यान में रखते हुए ही मुख्य नाले में जाने वाली बड़ी नाला की पुलिया को बनाया जाए, तभी समस्या हल होगी।
राहुल
--
नालियां नियमित रूप से साफ हों
- नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई नियमित नहीं किए जाने से समस्या उत्पन्न हो रही हैं, निगम तो नियमित रूप से नालियां साफ करानी चाहिए।
ममता
--
कार्ययोजना बनाकर हों कार्य
- नगर निगम को डेकोरेशन के साथ साथ निचले इलाकों की मूल समस्याओं पर भी फोकस करना चाहिए, क्योंकि यह कार्ययोजना बनाकर ही संभव हैं।
छोटू
--
सड़कें भी ऊबड़ खाबड़
- अशोक नगर में कई ऐसी सड़कें हैं, जिनकी मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है, जिसके कारण उनमें गड्ढे हो गए हैं, जिन पर चलना भी मुश्किल हो रहा है।
गुलशन सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed