Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The magic of devotional songs took hold... the city swayed at the Dandiya Night.

Moradabad News: सिर चढ़कर बोला विनती के गीतों का जादू... डांडिया नाइट में झूमा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The magic of devotional songs took hold... the city swayed at the Dandiya Night.
मुरादाबाद। रोशनी के त्योहार दिवाली से पहले शुक्रवार की शाम एमआईटी परिसर संगीत और उल्लास से सराबोर हो उठा। चारों ओर सजी रोशनी, पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे लोग और हाथों में डांडिया की खनकती छड़ियां... मौका था अमर उजाला और रत्नदीप ज्वैलर्स की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का। जैसे-जैसे संगीत की लय तेज हुई, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह भी परवान चढ़ता गया। गायक विनती सिंह की सुरीली आवाज ने ऐसा समां बांधा कि बच्चे, युवा क्या बुजुर्ग सभी परिवार के साथ देर रात तक थिरकते रहे। हर तरफ डांडिया की ताल, गीतों की गूंज और लोगों की खिलखिलाहट सुनाई देती रही।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, डॉ. सीपी सिंह, अक्षत रस्तोगी, गौरव अरोरा, शिल्पी अरोरा, सलिल सक्सेना, शुभम सक्सेना ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच से संगीत की महफिल सजी तो परिसर में मौजूद लोगों के कदम अपने आप थिरकने लगे।
विज्ञापन

विनती सिंह ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उनकी आवाज और गीतों की धुन पर दर्शक देर तक खुद को रोक नहीं सके। कभी हाथों में डांडिया लेकर जोड़े गोल घेरा बनाकर नृत्य करते दिखे तो कभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ लोग गीतों पर झूमते नजर आए। विनती सिंह ने ''''''''''''''''ढोल बाजे-ढोल बाजे, की धाम धाम बाजे ढोल'''''''''''''''', ''''''''''''''''ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए'''''''''''''''' और ''''''''''''''''मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है'''''''''''''''' बोलो तारा रा रा, तारा रा रा जैसे गीतों से माहौल में अलग ही रंग भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ये रहे मौजूद
सतीश अरोड़ा, गौरव गुप्ता, राजू सैनी, रविंद्र सिंह, सीए नितिन अग्रवाल, महीपाल शर्मा, राहुल सिंह, अलख शर्मा, कुंवर दीप गुप्ता, रोहित गर्ग, अंजलि गुप्ता, अवनीश कुमार सिंह, सोना गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
000
मोहित खन्ना ने भोजपुरी गीतों से बांधा समां
मुरादाबाद। विनती सिंह की टीम में शामिल मोहित खन्ना ने भी आवाज से समां बांध दिया। खासकर भोजपुरी गाने सुनाकर लोगों झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने तू लगावेलू जब लिपस्टिक समेत कई भोजपुरी गीत सुनाए। जिसपर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए।
000
लकी ड्रॉ के पांच विजेताओं को मिला चांदी का सिक्का
मुरादाबाद। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया। इसके लिए दिए गए कूपनों में से पांच विजेताओं के नाम निकाले गए। पांचों विजेताओं को चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। इसमें निधि, तानिश गांधी, विक्की, रति और अंश शर्मा शामिल रहे। विजेताओं के नाम सामने आते ही परिसर तालियों से गूंज उठा।
000
प्रियंका-शिशिर को मिला बेस्ट कपल का खिताब
मुरादाबाद। डांडिया नाइट में बेस्ट कपल, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट डांसिंग कपल भी चुने गए। प्रियंका अग्रवाल-शिशिर गुप्ता को बेस्ट कपल चुना गया। जबकि तान्या शर्मा को बेस्ट ज्वैलरी का खिताब मिला। इसके अलावा बेस्ट आउटफिट मुस्कान, बेस्ट डांसिंग कपल हरीश और दीक्षा को चुना गया।
000
विनती सिंह के साथ सेल्फी की मची रही होड़
मुरादाबाद। डांडिया नाइट में गायिका विनती सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ सी मची रही। कार्यक्रम के दौरान वह कुछ देर के लिए मंच से नीचे उतरी तो युवक और युवतियां सेल्फी लेने पहुंच गई।
00
अमर उजाला डांडिया नाइट के हमसफर
- मुख्य प्रायोजक रत्नदीप ज्वैलर्स, जिज्ञासा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, डीएमआर हॉस्पिटल एंड डीएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट्स, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, गणपति प्लाइवुड एंड हार्डवेयर स्टोर।

अन्य सहयोगी संस्थान आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वैल्स, सीए नितिन कुमार अग्रवाल, परंपरा ग्रुप, प्रेम चुनरिया, प्रेम टूर एंड ट्रेवल्स, एमई बाय रुद्राक्ष इलेक्ट्रिकल्स, जीनियस स्टेट इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, अवनीश्री इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, मे. श्री शिव अर्चना एंड बैंकर्स बिलारी, एयरडैश ट्रैवल्स एंड इवेंट, प्लैनेट होंडा मुरादाबाद, मानसरोवर फिजियोथैरेपी एवं एक्यूप्रेशर सेंटर, शक्ति भटनागर, इंडिमैक फार्मा, होटल द फोर्ट, द ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, किड्स जी हर्ष प्ले स्कूल, एसआरएन सर्जिकल्स, नवतप बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरके डिस्ट्रीब्यूटर्स, एंजल ब्यूटी सैलून, भारत इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलारी, कुमार कलेक्शन सूट एवं साड़ी, राहुल विज मार्ट प्राइवेट लिमिटेड, आरडी मेकओवर स्टूडियो, एयरडेस ट्रेवल्स एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, एसआरएन मेडिटेक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed