{"_id":"6ae8fb0721e32c8fa20e2e60","slug":"the-lure-of-diwali-cashback-opening-a-link-could-leave-your-account-empty-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1030385-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली पर कैशबैक का लालच, लिंक खोलते ही खाली हो सकता है खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली पर कैशबैक का लालच, लिंक खोलते ही खाली हो सकता है खाता
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहार की खुशियों के बीच साइबर ठगों ने लोगों को ठगी का शिकार बनाने का नया पैंतरा अपनाया है। इस बार ठग दिवाली पर कैशबैक और विशेष ऑफर मिलने का लालच देकर लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेज रहे हैं। मैसेज में आकर्षक कैशबैक मिलने का दावा करते हुए एक लिंक दिया जा रहा है। साथ ही जल्द लिंक खोलकर ऑफर का लाभ उठाने के लिए कहा जा रहा है। पिछले तीन दिन में 50 से ज्यादा शिकायतें साइबर सेल और साइबर थाने में पहुंच चुकी हैं जिनके मोबाइल पर लगातार इस तरह के मैसेज आ रहे हैं।
त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। साइबर ठग इसी मौके को भुनाने में जुटे हैं। लोगों के मोबाइल पर अलग-अलग नए नंबरों से दिवाली कैशबैक, शॉपिंग रिवॉर्ड और विशेष फेस्टिवल ऑफर जैसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करते ही खाते में कैशबैक की रकम पहुंच जाएगी। कुछ मैसेज में ऑफर की समय सीमा खत्म होने का हवाला देकर जल्दबाजी भी कराई जा रही है। अनजान नंबरों से आने वाले इन मैसेज के जरिये साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। जरा सी लापरवाही लोगों की मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है।
-- -
आपके बैंक खाते पर साइबर ठगों की नजर
मुरादाबाद। साइबर एक्सपर्ट प्रशांत सिंह का कहना है कि ऐसे लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों को किसी संदिग्ध वेबसाइट पर भेजा जा सकता है। वहां उनसे नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारियां मांगी जा सकती हैं। कई बार ठग लिंक के जरिये मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर साइबर ठग खाते से रकम निकाल सकते हैं या फिर डिजिटल भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -
अनजान नंबर से आए लिंक को नहीं करें ओपन
मुरादाबाद। साइबर थाना प्रभारी विवेक शर्मा का कहना है कि किसी भी अनजान नंबर से आए कैशबैक या इनाम के मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक को खोलने से बचें। बैंक कभी भी फोन या मैसेज के जरिये ओटीपी, पिन, पासवर्ड और गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता। इसलिए ऐसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। मोबाइल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक से एप डाउनलोड न करें।
-- -
ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
मुरादाबाद। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक कर चुका है या उसके खाते से रकम निकल गई है तो घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत करें। बैंक अधिकारियों से संपर्क कर अपने बैंक खाते के लेनदेन पर रुकवा दें। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।