फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The love affair was going on for almost two years

Moradabad News: दो वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
The love affair was going on for almost two years
करीब दो वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग
विज्ञापन

संभल गवां। युवती और युवक का प्रेम प्रसंग करीब दो वर्ष से चल रहा था। जिसकी भनक किसी को नही थी। बृहस्पतिवार को प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने करीब 25 किलोमीटर दूर से आया था। लोगों ने बताया कि युवती दो वर्ष पहले अपनी बहन के घर गई थी। इसी दौरान युवक से दोस्ती हो गई और ये दोस्ती बाद में प्रेम में बदल गई थी। फोन पर भी अक्सर बात होती थी। लोगों का कहना है कि युवक पहली बार मिलने आया था और ये युवती की आखरी मुलाकात बन गई। इस वारदात को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
युवती की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहापुर पट्टी भेज दिया था। शुक्त्रस्वार की शाम को परिजन शव को लेकर निकले लेकिन शव को घर नहीं ले गए। बल्कि सीधा बबराला स्थित राजघाट गंगा घाट पर ले गए।और वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों में चर्चा है कि समाज में बदनामी के कारण परिवार ने ऐसा किया है। जो रिश्तेदार आए थे उन्हें भी गंगा घाट पर बुला लिया गया था।
विज्ञापन

बेटा जेल गया, सदमे में है परिवार
युवती छाया की हत्या की वारदात ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। नितिन ने गुस्से पर काबू नहीं पाया और बड़ी बहन की हत्या कर दी। मां का रोरो कर बुरा हाल है। हर किसी की जुबान पर अब बस यही बात है कि बेटी की हत्या हो गई और बेटा जेल चला गया। एक रात ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed