फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The longest fast in ten years has been shortened by 2 hours and 11 minutes.

Moradabad News: दस साल में 2 घंटे 11 मिनट छोटा हो गया सबसे लंबा रोजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The longest fast in ten years has been shortened by 2 hours and 11 minutes.
मुरादाबाद। सर्दियों की ओर बढ़ते माह-ए-रमजान के कदम से सबसे बड़ा रोजा सिकुड़कर छोटा होने लगा है। पिछले दस वर्षों में रमजान का सबसे लंबा रोजा दो घंटे 11 मिनट छोटा हो गया। वर्ष 2016 में सबसे लंबे रोजे की अवधि 15 घंटे 45 मिनट थी। इस बार सबसे लंबे रोजे की अवधि घटकर 13 घंटे 34 मिनट की हो गई है। आने वाले सालों इस अवधि में और कमी आएगी।
विज्ञापन


बरसात और गर्मी से खिसक कर मुकद्दस रमजान सर्दियों में पहुंच गया है। इस पाक महीने की शुरुआत 18 या 19 फरवरी से होने की उम्मीद है। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग तीस दिन रोजा रखते हैं। खुदा की इबादत करते हैं। हर रोजे की अवधि तय होती है। इस दौरान रोजेदार भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं। अवधि के हिसाब से हर रमजान का एक रोजा सबसे लंबा होता है। पिछले दस वर्षों में सबसे लंबा रोजा 2016 में पड़ा था। इस रोजे की अवधि 15 घंटे 45 मिनट थी। वहीं इस साल लंबे रोजे की अवधि 13 घंटे 34 मिनट होगी। इस हिसाब से दस वर्षों में सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आ गई है। वहीं इस बार सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का होगा।
विज्ञापन


00

महीनाें के हिसाब से घटती-बढ़ती है रोजे की अवधि

- मदरसा जामिया नईमिया के मुफ्ती बाकर अली नईमी के मुताबिक रोजे की अवधि कम या ज्यादा महीनों के हिसाब से होती है। गर्मियों में दिन लंबा होता है इसलिए रोजे की अवधि अधिक होती है। जैसे-जैसे रमजान सर्दियों की ओर बढ़ेगा वैसे-वैसे अवधि और कम होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

एक नजर दस वर्षों में सबसे लंबे रोजों की अवधि पर

वर्ष---------------अवधि

2016


15 घंटे 45 मिनट

2017


15 घंटे 38 मिनट

2018


15 घंटे 29 मिनट

2019


15 घंटे 12 मिनट

2020


15 घंटे 02 मिनट

2021


14 घंटे 49 मिनट

2022


14 घंटे 37 मिनट

2023


14 घंटे 18 मिनट

2024


14 घंटे 03 मिनट

2025


13 घंटे 49 मिनट

2026


13 घंटे 34 मिनट

000



इस बार पांच जुमे की उम्मीद

मुरादाबाद। अगर 18 फरवरी की शाम चांद का दीदार हुआ तो 19 फरवरी से मुकद्दस रमजान के शुरू होने की पूरी उम्मीद है। आखिरी राेजा 20 मार्च को होगा। इन तीस दिनों में रोजेदारों को इबादत करने के लिए पांच शुक्रवार (जुमा) मिलेगा। ये पांच जुमे 20 फरवरी, 27 फरवरी, 6 मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को पड़ेंगे। इस हिसाब से इस बार आखिरी रोजा अलविदा (आखिरी जुमा) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed