फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The light of free skills of women prisoners will spread across the country on Diwali

दीवाली पर देशभर में फैलेगा महिला कैदियों के आजाद हुनर का उजाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The light of free skills of women prisoners will spread across the country on Diwali
महिला बंदियों द्वारा बनाई गईं मूर्तियों का रेलवे स्टेशन पर लगा स्टॉल। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। जिला कारागार में बंद महिलाओं के हुनर का उजाला देश-विदेश में फैल रहा है। बंदी महिलाओं द्वारा गौ काष्ठ से बनाई गईं भगवान लक्ष्मी-गणेश, शिव परिवार की मूर्तियां और मिट्टी के दीपक स्थानीय मार्केट के साथ अमेरिका तक पसंद किए जा रहे हैं। इस कला को प्रोत्साहन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में महिला बंदियों द्वारा बनाए गए दीपकों और मूर्तियों का स्टॉल रेलवे स्टेशन पर लगाया गया। यह स्टॉल तीन अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा। पहले दिन ही स्टेशन पर ग्राहकों की अच्छी रुचि देखने को मिली और शाम तक 70 से ज्यादा पीस बिके। इनता नहीं जिला कारागार में बंद महिलाओं की हुनर की तूती अमेरिका तक बोल रही है। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के जरिये अमेरिका तक से मांग आ रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में महिला बंदियों द्वारा गाय के गोबर से मूर्तियां और मिट्टी के दीपक बनाए जा रहे हैं। तीन अक्तूबर तक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाया गया है। पहले 20 महिला बंदियों ने मूर्तियां बनाने का काम शुरू किया था। इनमें रंग भरकर इन्हें आकर्षक बनाने के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता हुई तो करीब 50 महिला बंदी और इस काम में लग गईं। अब 70 महिला बंदियों द्वारा गौ काष्ठ से मूर्तियां और मिट्टी से दीपक बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बिक चुकी हैं 5000 मूर्तियां
अब तक महिला बंदियों द्वारा बनाई गई 5000 मूर्ति और 25000 दीपक अमेजन के जरिये बेचे जा चुके हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक अब भी काफी ऑर्डर हैं, जिन्हें समय से पूरा करना है। बाजार में मांग बढ़ने के साथ-साथ महिला बंदियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। इससे न सिर्फ वह आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि उनका समय भी अच्छे से व्यतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed