{"_id":"6a8a0e2fa63aa4423100b4cb","slug":"the-lekhpal-association-staged-a-protest-at-the-tehsil-office-over-their-demands-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-112879-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर तहसील में दिया धरना
Sun, 23 Aug 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील बिलारी इकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। बाद में एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह तहसील के अनेक लेखपाल तहसीलदार कार्यालय के निकट इकट्ठा हुए। बाद में तहसील अभिलेखागार के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर लेखपालों ने अपनी मांगें पूरी किए जाने को लेकर प्रदर्शन भी किया। दोपहर बाद लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अविनाश यादव और महासचिव जहांगीर हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश भर के लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस टीम द्वारा फर्जी अनुचित और दुर्भावनापूर्ण ढंग से की जाने वाली ट्रैप की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण हटाने और किसी व्यक्ति के अवैध कार्य को नियमों के विपरीत न किए जाने की स्थिति में लेखपाल से रंजिश मानकर झूठी शिकायत कर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जाती है। बीती 20 अगस्त को अयोध्या जिले की सोहाबल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप का बिना किसी पर्याप्त आधार के उत्पीड़न किया गया। इस घटना की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जानी जरूरी है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को यह आदेश जारी किए जाएं कि निर्धारित प्रक्रिया और निष्पक्ष मानकों के अनुसार ही सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि यदि ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करने वाले कर्मचारियों के मन में झूठे ट्रैप और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का भय बना रहेगा तब उनके लिए भयमुक्त होकर निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से काम करना संभव नहीं हो पाएगा। लेखपालों के धरना प्रदर्शन की वजह से शनिवार को उन्होंने विभागीय कार्य भी स्थगित रखा।