फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The lawyer accused of murder evaded the police and surrendered in court.

Moradabad News: पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी वकील ने किया कोर्ट में सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The lawyer accused of murder evaded the police and surrendered in court.
मुरादाबाद। बीमे की रकम हड़पने के लिए पिता से सुपारी दिलवाकर उसके ही बेटे की हत्या कराने में शामिल रहे आरोपी मास्टर माइंड वकील ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

16 नवंबर की रात कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतपुर स्थित खेत में संभल जिले के बहजोई थानाक्षेत्र के नई बस्ती दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिकेत शर्मा का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद भी पिता इसे हादसा बता रहा था। जांच में सामने आया कि अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा था। पुलिस ने चार दिसंबर 2025 को अनिकेत के पिता बाबूराम शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। तब उसने कबूला था कि उसका बेटा आए दिन घर में शराब पीकर शोरशराबा करता था। बाबूराम ने अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रतनपुर निवासी अपने साथी अधिवक्ता आदेश कुमार से संपर्क किया और बेटे के बारे में बातचीत की थी। अधिवक्ता ने दो जनवरी 2024 को अनिकेत का बहजोई के एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया था। कुछ दिन बाद टाटा कंपनी में अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ बीमा पॉलिसी कराई लेकिन बाबूराम को सिर्फ 25 लाख का बीमा बताया था। बाबूराम ने अधिवक्ता की मदद से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के नटियाखेड़ा निवासी असलम उर्फ सुल्तान को साढ़े तीन लाख रुपये में सुपारी दे दी थी। असलम ने साथी तहब्बुर मैवाती और रामपुर के शाहबाद रुस्तमपुर निवासी साजिद के साथ मिलकर अनिकेत के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने बाबूराम शर्मा, साजिद, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मैवाती को गिरफ्तार किया गया है जबकि आरोपी आदेश कुमार और विजयपाल सिंह पुलिस के हाथ नहीं आए थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी कि आरोपी आदेश कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


00
पुलिस करेगी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
मुरादाबाद। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आदेश कुमार ने पिछले कुछ सालों में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। अब पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। इसके बाद आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed