फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The landlady used to talk to the tenant posing as her daughter, arrested in falsehood and false promises in moradabad

मुरादाबाद : खुद को बेटी बताकर किरायेदार से बात करती थी मकान मालकिन, भेद खुला तो करा दिय झूठा केस, अब हुई गिरफ्तार 

Sun, 03 Apr 2022 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 01:35 AM IST
सार

भेद खुलने पर किरायेदार और उसके साथी के खिलाफ दर्ज करा दिया था सामूहिक दुष्कर्म का केस। पुलिस विवेचना में मामला झूठा पाए जाने पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
The landlady used to talk to the tenant posing as her daughter, arrested in falsehood and false promises in moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला की शर्मनाक करतूत सामने आई है। अपने किरायेदार को फंसाने के लिए वह खुद को बेटी बताकर उससे फोन पर बात करती थी। महिला का भेद खुला तो उसने किरायेदार और उसके दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस विवेचना में मामला झूठा पाए जाने पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छजलैट थानाक्षेत्र में रहने वाला एक युवक मझोला में एक महिला के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। महिला के मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। जबकि महिला की लड़की चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही है। एक दिन मौका पाकर मकान मालकिन ने युवक के मोबाइल से अपने मोबाइल पर मिस्ड कॉल कर ली थी। इसके बाद महिला युवक ने बातचीत करने लगी थी।
विज्ञापन


लंबी बातचीत होने के बाद महिला ने युवक को बताया कि वह उसके मकान मालकिन की बेटी है। कुछ दिन बाद युवक को पता चला कि उससे बात करने वाली बेटी नहीं, बल्कि उसकी मां मकान मालकिन खुद है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि महिला ने युवक को धमकाया कि अगर वह इस मामले की कहीं शिकायत करेगा तो वह उसे दुष्कर्म के केस में फंसा देगी। 21 जून 2021 को महिला ने युवक और उसके एक दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सागर जैन ने बताया कि इस मामले की विवेचना मझोला थाने पर तैनात दरोगा ने की। विवेचना में आरोप झूठे पाए गए। तब इस मामले में एफआर लगा दी गई थी। इसके बाद महिला अपने अधिवक्ता की मदद से कोर्ट चली गई और केस की दोबारा विवेचना कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर केस की दोबारा विवेचना की गई। तब एएसपी सागर जैन और महिला थाना प्रभारी शर्मिला शर्मा ने विवेचना की। विवेचना के दौरान महिला ने अपने दो अन्य किरायेदारों के शपथ पत्र पेश किए। जिन्हें घटना का गवाह दर्शाया गया।

विवेचना के दौरान दोनों किरायेदारों के बयान दर्ज किए गए। तब उन्होंने घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि उन्होंने कोई शपथ पत्र नहीं दिया है। किरायेदारों ने बताया कि महिला ने उनसे आधार कार्ड और फोटो मकान किराये पर देते समय लिए थे। हमारे आधार कार्ड और फोटो का गलत इस्तेमाल किया गया है। शपथ पत्र हस्ताक्षर भी फर्जी किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि इस मामले में महिला के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। शनिवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


लॉक डाउन में युवती से चंडीगढ़ मिलने गया था युवक 
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने एक दिन मकान मालकिन से उसकी बेटी के बारे में पूछताछ की थी। तब मकान मालकिन ने बताया था कि उसकी बेटी चंढ़ीगढ़ में पढ़ाई कर रही है। लॉक डाउन के दौरान युवक बाइक द्वारा युवती से मिलने के लिए चंडीगढ़ गया था, लेकिन उसकी मुलाकात न होने पर वह लौट आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed