{"_id":"6262f2d830b1140bd57f52c0","slug":"the-laborer-committed-suicide-by-hanging-bilari-news-mbd4256376150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर युवक ने छत के कुंडे से लटक कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर युवक ने छत के कुंडे से लटक कर जान दी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरौली रुस्तमपुर गांव में गुरुवार रात अपने घर में सो रहे मजदूर ने छत के कुंड के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह एक दिन पहले ही अपनी ससुराल से लौटा था और पत्नी के साथ नहीं आने की वजह से मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बरौली रुस्तमपुर गांव निवासी राकेश का बेटा रोहित (23) मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी थाना पाकबड़ा के रतनपुर कलां गांव निवासी स्वाति से हुई थी। स्वाति कुछ दिनों से अपने मायके में ही थी। गुरुवार को रोहित अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। पत्नी ने यह कहते हुए आने से मना कर दिया कि तुम चले जाओ मै कुछ दिन बाद आ जाऊंगी।
इससे वह मानसिक तनाव में आ गया और घर आकर कमरा बंद करके सो गया। रात में कमरे की कुंडी अंदर से नहीं लग पाने की वजह से उसने आलमारी को पीछे लगाकर दरवाजा बंद कर लिया। रात्रि में किसी समय रोहित ने अपनी पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंड के सहारे लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह रोहित नहीं उठा को घर वालों ने उसे आवाज दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर सभी परिजन इकट्ठा हो गए और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो रोहित का शव फंदे पर लटका था। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और उसके गले में बंधा फंदा खोल दिया। रोहित के भाई पीतांबर की सूूचना पर जरगांव चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर सबूत जुटाए।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। गुरुवार को पत्नी के साथ नहीं आने की वजह से वह मानसिक तनाव में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत होने का कारण स्पष्ट हो जाएगा।