फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The king's hands were the most affected, and his liver and lungs were ruptured.

Moradabad News: राजा के हाथों पर सबसे ज्यादा मिले धाव, लीवर और फेफड़े तक फट गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The king's hands were the most affected, and his liver and lungs were ruptured.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में राजा और उसकी पत्नी फराह की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट बर्बरता बयां कर रही है। हमलावरों ने राजा पर चाकू से 40 वार किए थे जबकि चाकू के छह हमले में फराह की जान चली गई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में रामगंगा किनारे स्थित एक कमरे के मकान में सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या उनके बच्चों के सामने ही चाकू से गोदकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड को चक्कर की मिलक में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर फहीम के बेटे फरजंद ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। मंगलवार को पुलिस ने डॉक्टर के पैनल से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि राजा की गर्दन, पीठ, चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर चाकू से 40 वार किए गए थे। राजा के हाथों पर सबसे ज्यादा 16 घाव मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि राजा ने खुद को बचाने के लिए चाकू को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके अलावा उसकी गर्दन की नस भी कट गई थी जबकि फेफड़े और लीवर भी फट गया। इन हमलों से उसके शरीर का खून बह गया था। उसके शरीर के अंदर खून फैल गया था। जिससे उसकी की मौत हुई। राजा की पत्नी फराह के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए थे। चार गर्दन पर और चेहरे के पास हैं जबकि एक सीने और एक हाथ पर है। हमले में गर्दन की नस भी कट गई थी। फराह की अधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बता रही है कि हमलावर कितने गुस्से में थे और वह हत्या करने के इरादे से ही हमला कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed