फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Kanwar was broken after being hit by a bus, the Kanwariyas created a ruckus by blocking the road

Moradabad News: बस की चपेट में आकर कांवड़ खंडित, कांवड़ियों ने जाम लगाकर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Kanwar was broken after being hit by a bus, the Kanwariyas created a ruckus by blocking the road
मुरादाबाद। स्टेशन रोड पर पारकर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रोडवेज बस की चपेट में आकर कांवड़ खंडित हो गई। इस घटना से गुस्साएं कांवड़ियों ने रेलवे स्टेशन के पास जाम लगाकर हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ब्रजघाट से दूसरी कांवड़ मंगवाकर कांवड़ियों को दी गई। इसके बाद ही उन्हें आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

रामपुर जिले के टांडा थानाक्षेत्र के रामनगर नत्थीपुर निवासी नन्हें, अतुल, सुरजीत, सोनू, जतिन, प्रियांशु, अभिषेक 22 जुलाई हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुए। जत्थे का नेतृत्व कर रहे नन्हें ने बताया कि सभी कांवड़िये दो 51-51 लीटर और एक 31 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहे थे। शुक्रवार सुबह की सुबह जत्था कांठ रोड से शहर में प्रवेश किया। पीलीकोठी चौराहे और फव्वारा तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर आगे बढ़ा। कोतवाली क्षेत्र में पारकर मोड़ के पास ज्यादातर कांवड़िये पहुंच गए और सड़क किनारे कांवड़ रखकर पीछे रह गए अन्य दो कांवड़िये का इंतजार करने लगे। इसी दौरान फव्वारा चौक से रोडवेज बस अड्डे की तरफ जा रही रोडवेज की बस की चपेट में आकर 51 लीटर की कांवड़ खंडित हो गई। बस तो आगे चली गई लेकिन कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीछे से आ रहे अन्य कांवड़िये भी हंगामा करने लगे। उन्होंने जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया सिविल लाइंस और कोतवाली थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे कांवड़ियों से बातचीत की। एसपी सिटी ने कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया और उन्होंने रामपुर के लिए रवाना किया लेकिन कटघर क्षेत्र में हनुमान मूर्ति पर पहुंचकर फिर से कांवड़िये बैठ गए और हंगामा करने लगे। दोबारा पुलिस अधिकारी कांवड़ियों के पास पहुंचे और ब्रजघाट से दूसरी कांवड़ मंगवाकर कांवड़ियों को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

------
शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में एक कांवड़ बस की चपेट में आई थी लेकिन कांवड़ खंडित नहीं हुई थी। पुलिस टीम ब्रजघाट भेजकर दूसरी कांवड़ मंगवाकर कांवड़ियों को दी और और उन्हें आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
---
जाम में जूझे लोग, समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए बच्चे
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के पास करीब दो घंटे तक कांवड़ियो ने जाम लगाया जिस कारण दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे स्टेशन से लेकर फव्वारा चौक, पीलीकोठी तिराहे तक जाम लग गया। उस वक्त बच्चों के स्कूल जाने का समय था। जिसमें स्कूली वाहन भी फंस गए। बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed