फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Justice took stock of the arrangements for the diet, health, and education of the inmates in the jail.

Moradabad News: जेल में बंदियों के खानपान, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था का न्यायमूर्ति ने लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Justice took stock of the arrangements for the diet, health, and education of the inmates in the jail.
मुरादाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं मुरादाबाद के प्रशासनिक जज चंद्रधारी सिंह ने शनिवार सुबह जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के खानपान, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला बैरक, पाकशाला और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं जायजा लिया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जिला कारागार पहुंचे। गेट पर ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद न्यायमूर्ति ने जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला बैरक, पाकशाला देखी भी देखी। भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में संचालित विभिन्न पुनर्वास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति को बताया कि जिला कारागार में बंदियों को शिक्षित करने के लिए शिक्षक नियुक्त हैं और महिला बंदियों के लिए भी अलग से शिक्षिका की व्यवस्था है। न्यायमूर्ति ने जेल प्रशासन को बंदियों के कल्याण और सुधारात्मक गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सै. माऊज आसिम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed