फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The job was able to pass the high school and intermediate examination again,

दोबारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर पाई नौकरी,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The job was able to pass the high school and intermediate examination again,
मुरादाबाद। पत्नी के फर्जीवाड़े की शिकायत करना पति को भारी पड़ गया। नौकरी की उम्र निकलने के बाद एक विवाहिता ने शादी के बाद दोबारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। पति ने इसकी शिकायत की तो जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि महिला ने दोबारा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट करने के दौरान अपनी आयु कर्म दर्शायी है। इसके बाद सिपाही भी बन गई। सिविल लाइंस थाने में महिला के साथ ही उसके पति को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के माधौगंज थानाक्षेत्र के चंपापुरवा गांव निवासी सरोज यादव यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उसकी तैनाती मुरादाबाद के महिला थाने में चल रही है। पिछले साल अक्तूबर माह में महिला सिपाही के पति सरोज कुमार उर्फ अरविंद यादव ने एसएसपी को पत्र भेजकर अपनी पत्नी की शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि महिला सिपाही सरोज यादव ने शादी के बाद फर्जीवाड़ा कर अपने शैक्षणिक अभिलेखों में नाम बदलकर आयु कम की है। इस शिकायत की जांच सीओ कोतवाली इंदु सिद्धार्थ द्वारा की गई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि महिला सिपाही सरोज यादव ने शादी के बाद फर्जीवाड़ा करके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में अपना नाम रीना यादव पुत्री जीत बहादुर जन्मतिथि 6 मई 1990 के स्थान पर सरोज यादव पुत्री जीत बहादुर जन्मतिथि 11 नवंबर 1992 करा ली। इसके बाद उसने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर वह पुलिस विभाग में सिपाही बनी थी। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि महिला सिपाही और उसके पति के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पति भी बनाया गया आरोपी
मुरादाबाद। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने शिकायती पत्र की जांच की थी। जांच में सामने आया कि महिला ने प्रमाण पत्रों में अपनी आयु कम दिखाने के लिए फर्जीवाड़ा किया था। जिसमें महिला के पति ने सहयोग किया था। महिला का पति शिक्षक बताया जा रहा है।
लिपिक की ओर से दर्ज कराया गया केस
मुरादाबाद। जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस कार्यालय में तैनात चरित्र पंजिका लिपिक अमर सिंह की ओर से आरोपी महिला सिपाही और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पति-पत्नी के विवाद से खुला फर्जीवाड़ा
मुरादाबाद। नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाली महिला सिपाही का पति शिक्षक है। बताया जा रहा है कि महिला के पुलिस विभाग में सिपाही बनते ही घरेलू विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे थे। जांच में सामने आया है कि इस विवाद के बाद ही पति ने पत्नी की शिकायत एसएसपी से की थी।

सिपाही निलंबित, होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई
मुरादाबाद। दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वाली सिपाही को एसएसपी पवन कुमार ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। विभागीय जांच के बाद सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वेतन के रूप में विभाग से ली गई रकम की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed