{"_id":"6ab43c8a0018ffd9bf095266","slug":"the-issue-of-water-and-sanitation-in-kanshiram-colony-was-raised-during-the-talks-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1000219-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वार्ता में कांशीराम कॉलोनी में पानी व सफाई का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वार्ता में कांशीराम कॉलोनी में पानी व सफाई का मुद्दा उठा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कांशीराम कॉलोनी की समस्याओं पर भाकियू चढ़ूनी के नेताओं पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बीच बुधवार को वार्ता हुई। इस दौरान कॉलोनी के रखरखाव, सफाई और पानी की सप्लाई के बिंदु मुख्य रहे।
ईओ अशोक कुमार खरवार ने बताया कि पानी की समस्या दूर कर दी गई। सुबह तकनीकी खामी दूर कराते हुए आपूर्ति सुचारु करा दी गई। सफाई व्यवस्था भी बेहतर बनाई जाएगी। वार्ता के दौरान ईओ ने कॉलोनी के कुछ लोगों द्वारा पालिका के पंप अटेंडर के साथ अभद्रता करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोग सुनिश्चित कराएं कि भविष्य में किसी स्टाफ के साथ खराब व्यवहार न किया जाए। ईओ ने दोहराया कि डीएम ने कॉलोनी की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता, एसडीएम और उनके (ईओ) के प्रतिनिधित्व की कमेटी बनाई है।
इस वार्ता में भाकियू चढ़ूनी की नेता ज्योति चौहान, कुलदीप चौहान, किशन सिंह, पाकेश कुमार, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे। कॉलोनी के कुछ लोग भी भाकियू टीम के साथ रहे। इससे पूर्व बुधवार को कॉलोनी के जर्जर आवासों को लेकर प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन
बेमियादी धरने की शुरुआत के बाद रात में हुई आश्वासन वार्ता में बुधवार को अफसरों के साथ विस्तार से बातचीत की बात तय हुई थी। यूनियन के कार्यकर्ताओं को बताया गया कि एसडीएम नए डीएम से मिलने मुरादाबाद गए हैं। इसलिए उनके स्तर की बातचीत बाद में होगी।