फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of reducing house tax on industries reached the minister.

Moradabad News: मंत्री के सामने पहुंचा उद्योगों पर गृहकर कम करने का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The issue of reducing house tax on industries reached the minister.
मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ जाकर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के सामने भी गृहकर को कम करने का मुद्दा उठाया है। उनसे एमएसएमई के उद्योगों से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को भी खत्म करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी पिछले दिनों नगर निगम के आयुक्त से भी मिले थे। मांग की थी कि गृहकर को कम किया जाए। नगर पंचायत व नगर पालिका से तीन गुना वसूला जा रहा है। इसी तरह उद्यमों में जो जेनसेट रखे हुए हैं, उनसे जो बिजली तैयार की जाती है, उस पर नगर निगम शुल्क क्यों वसूल रहा है, जबकि डीजल पर भी जीएसटी दी जा रही है और बिजली का बिल भी उद्यमी भर रहे है।
विज्ञापन

पहले इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जेनरेटर पर 20 रुपये प्रति किलोवॉट ली जाती थी, इसे खत्म करने की बजाय नगर निगम ने बढ़ाकर 200 प्रति किलो वॉट कर दिया गया है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। इसके अलावा ⁠कृषि भूमि को इंडस्ट्रियल करने पर लगने वाली इंस्पेक्ट ड्यूटी 40 प्रतिशत ली जा रही है, इसे अधिक से अधिक 10 प्रतिशत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता रचित अग्रवाल ने बताया कि इन मुद्दों को पिछले छह महीने में जिला व मंडलीय लघु उद्योग की बैठकों में भी उठाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद अब एक प्रतिनिधि मंडल को लखनऊ भेजा गया था। जिसमें मुरादाबाद से प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र सिंह व प्रदेश महासचिव अमित अग्रवाल शामिल हुए। इन मुद्दों को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के सामने रखा है। मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed