{"_id":"6881452734e28fdf660478ad","slug":"the-issue-of-electricity-supply-dominated-the-panchayat-of-bhakiyu-tikait-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109525-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत की पंचायत में छाया रहा बिजली आपूर्ति का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत की पंचायत में छाया रहा बिजली आपूर्ति का मुद्दा
Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
कांठ। छजलैट स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बुधवार को हुई पंचायत में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने कई बार मांग किए जाने बाद भी क्षेत्र की बिजली समस्याओं का समाधान न किए जाने का आरोप लगाते हुए, कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसी के साथ किसानों के प्रति स्थानीय बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार ठीक न होने की बात कहते हुए तीव्र रोष जताया गया।
पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने यूरिया खाद के साथ दबाव बनाकर जबरन नैनो यूरिया और अनावश्यक कृषि दवाइयां आदि दिए जाने पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी की। संगठन की मजबूती के लिए एक जुट रहने का किसानों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। हांलाकि इस पंचायत के दौरान संगठन की गुटबाजी भी सामने आई है। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, डॉ. चरन सिंह, यशपाल सिंह, दीपक चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, महेश्कुमार, रामकला सिंह, नौबत सिंह, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी, शकील, अनोज कुमार आदि भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान पंचायत में मौजूद रहे।