फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of electricity and canal water dominated the tripartite talks.

Moradabad News: त्रिपक्षीय वार्ता में बिजली व नहर में पानी का छाया रहा मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The issue of electricity and canal water dominated the tripartite talks.
कांठ। किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में भाकियू टिकैत और संबंधित विभागों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता हुई।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक बिजली व नगर के पानी का मुद्दा छाया रहा। अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन पर किसानों और अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया।
बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों, समस्याओं और मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की। किसानों ने नहरों के पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में फसलों को बचाने के लिए नहरों में टेल तक पानी दिया जाए, जिस पर संबंधित अधिकारी ने किसानों से दो दिन का वक्त मांगा। इसके बाद कांठ और छजलैट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और इससे जुड़ी समस्याओं को रखा गया। किसानों ने जर्जर लाइनों, लटके तारों, स्मार्ट मीटरों, अधिक रीडिंग के बिलों सहित कई मुद्दे उठाए। किसानों ने बिजली समस्याओं के प्राथमिकता के आधार न निपटाने को लेकर असंतोष जताया और एसडीओ अगवानपुर के वार्ता में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। इसे लेकर एसडीएम ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वार्ता में पहुंचे अधिवक्ताओं ने पिछले दिनों हुए साथी अधिवक्ता डॉ. विनीत नैन के प्रकरण को भी रखा और बिजली समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान अधिवक्ताओं और एसडीओ में बहस भी हुई। बाद में एसडीएम ने एसडीओ को बिजली समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए अधिवक्ता व किसानों शांत किया। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों के प्लेटफार्म बड़े करने और आगामी सीजन में बढ़ी हुई तौल की पर्चियां जारी करने की मांग की। इस मामले में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिराज मलिक ने विस्तार से जानकारी दी। अंत में किसानों ने नगर का पानी खेतों में जाने से रोकने के लिए नाला निर्माण की मांग की। इस पर नगर पंचायत प्रतिनिधि ने नाला निर्माण को डीपीआर तैयार होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं माननगर वाल्मीकि मंदिर के पास टूटे स्लैब के स्थान पर दूसरे स्लैब बनवाए जाने की जानकारी दी। किसानों ने खाद का मुद्दा भी रखा और स्कूलों के समय डंपरों के संचालन को प्रतिबंधित रखे जाने की मांग की।

इस अवसर पर किसानों में भाकियू जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, प्रभारी सियाराम बिश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद बिश्नोई जॉनी, अंगद चौधरी, रामकला सिंह, धर्मपाल सिंह सैनी, अनोज कुमार व भविष्य बिश्नोई और अधिवक्ताओं में दीप सिंह, डॉ. विनीत नैन, जीनत परवीन, चरन सिंह देशवाल, बृजपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह व राघवेंद्र सिंह नैन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed