{"_id":"68756d129f64b3a7bb0101e4","slug":"the-injured-wife-and-son-of-the-former-bdc-member-also-died-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-686648-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्व बीडीसी मेंबर की घायल पत्नी और बेटे ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्व बीडीसी मेंबर की घायल पत्नी और बेटे ने भी दम तोड़ा
Tue, 15 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
डिलारी/भोजपुर। डिलारी क्षेत्र के गांव जलालपुर में पुलिस चौकी के पास रविवार को कार की टक्कर से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रपाल (45) की माैत हो गई थी। हादसे में घायल चंद्रपाल की पत्नी सविता (42) और बेटे विशेष कुमार (18) ने भी इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।
भोजपुर के गांव रुस्तमपुर तीगरी उर्फ भोपुर निवासी चंद्रपाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। वह रविवार को ठाकुरद्वारा में अपनी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी सविता और बेटा विशेष कुमार भी सवार था। डिलारी क्षेत्र के गांव जलालपुर में पुलिस चाैकी के पास कार ने चंद्रपाल की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में चंद्रपाल, उनकी पत्नी सविता और बेटा विशेष घायल हो गए थे। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि सविता और विशेष कुमार की हालत नाजुक थी, जिनकी इलाज के दाैरान माैत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव परिवार वालों को साैंप दिए।