फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The husband injured his wife on suspicion of her talking to another man.

Moradabad News: गैर मर्द से बात करने के शक में पत्नी को किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The husband injured his wife on suspicion of her talking to another man.
कांठ। कंपनी में मजदूरी करने वाली पत्नी पर किसी गैर मर्द से बात करने के शक में पति ने दरांत से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


छजलैट के गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह पिछले एक साल से हरियाणा की एक कंपनी में मजदूरी करती है। आरोप है कि उसका पति उस पर शक करते हुए किसी गैर मर्द से बात करने का आरोप लगाता रहता था। इसी के चलते वह सात दिन पहले हरियाणा से अपने गांव लौट आई थी। आरोप है कि अगले दिन वह अपने पति और सास के साथ घर के आंगन में बैठी थी। तो उसके पति ने फिर आरोप लगाना शरू कर दिया। उसने मना करते हुए काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और कसम खाने लिए कहने लगा। विवाहिता आरोप है कि जैसे ही उसने आंख बंद कर कसम खानी शरू की तो उसके पति ने दरांत से उसके चेहरे और गले पर कई वार कर दिए। शॉल लिपटा होने से गला कटने से तो बच गया, लेकिन उसके माथे और चेहरे पर गहरी चोटें आईं हैं। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। छजलैट पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसकी तलाश और विवेचना शरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed