{"_id":"6952e612018586171907025a","slug":"the-haridwar-route-connecting-devbhoomi-will-change-its-appearance-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111808-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: देवभूमि को जोड़ने वाले हरिद्वार मार्ग की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: देवभूमि को जोड़ने वाले हरिद्वार मार्ग की बदलेगी सूरत
Tue, 30 Dec 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
कांठ। देवभूमि उत्तराखंड को जाने वाले मुरादाबाद-हरिद्वार व कांठ-करनपुर मार्ग की वर्ष 2026 में सूरत बदली नजर आएगी। नगर पंचायत अपने सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले इन मार्गों पर रंगीन इंटरलॉकिंग पटरी (फुटपाथ), प्रकाश व्यवस्था के लिए शानदार लाइटिंग, यात्रियों के लिए डिजिटल स्टॉपेज, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगवाएगी। दिल्ली-लखनऊ हाईवे की तर्ज पर इन मार्गों पर विकास कराने के लिए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
सोमवार को नगर पंचायत कांठ के अध्यक्ष इकबाल आलम ने बताया कि मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग कांठ नगर से होकर गुजरता है, इस मार्ग से तमाम लोग हरिद्वार सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाते हैं। वहीं दूसरी ओर नगर में कांठ-करनपुर मार्ग से होकर पर्यटक नैनीताल, जिम कार्बेट पार्क, रामनगर, काशीपुर आदि को जाते हैं। यह मार्ग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, एनसीआर, हापुड़, गजरौला, अमरोहा, हरियाणा आदि को वाया कांठ होते हुए सीधे उत्तराखंड से जोड़ता है।
अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग व कांठ-करनपुर मार्ग को नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र में विकसित करने के लिए तैयारी की जा रही है। इन दोनों मार्गों की दशा को सुधारने के लिए इन्हें सजाया और संवारा जाएगा। जिसके क्रम में मार्गों के दोनों ओर अच्छे नाले, रंगीन इंटरलॉकिंग पटरी (फुटपाथ), प्रकाश व्यवस्था के लिए शानदार लाइटिंग, यात्रियों के लिए डिजिटल स्टॉपेज, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे, सुंदर फुलबाड़ी, कांठ के गाज बैंडेज और रेडिमेट व्यापार के प्रचार के लिए एलईडी, बिजली के खंभों को एक सीध में नालों के किनारे लगवाने आदि कार्य कराए जाएंगें। अध्यक्ष ने बताया कि यह सभी कार्य वर्ष आगामी 2026 की कार्ययोजना में शामिल किए गए हैं। दिल्ली मैट्रो सिटी की तर्ज पर दोनों मार्गों के व्यापक विकास कराने की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में कांठ नगर की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। कुछ कार्यों में शासन से सफलता मिल चुकी है और कुछ में जल्द मिलने वाली है।
विज्ञापन
नगर के प्रत्येक वार्डों में मजबूत होगी प्रकाश व्यवस्था : इकबाल
कांठ। नगर पंचायत कांठ क्षेत्र में 17 वार्ड हैं, इन वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन जल्द ही कार्य करने जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम के अनुसार नगर में जहां-जहां जर्जर, गिराऊ और नीचे खंभे लगे हुए हैं, उन्हें बदलवाया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम के चीफ इंजीनियर से भी उनकी बात हुई है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही जल निगम द्वारा अपने कार्य को पूरा करा दिया जाएगा, वैसे ही कांठ नगर की प्रत्येक गली-मोहल्ले में सड़कों की दशा को भी सुधारने के लिए नगर पंचायत प्रशासन कार्य करेगा। संवाद